लीगल

आतिशी और संजय सिंह को दिल्ली हाई कोर्ट से जवाब देने का आदेश, संदीप दीक्षित ने दायर किया मामला

आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को नोटिस जारी कर 4 दिसंबर तक जवाब मांगा है. जस्टिस रविंदर डुडेजा ने यह नोटिस जारी किया है. दीक्षित ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.

राऊज एवेन्यु कोर्ट के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित द्वारा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर समन जारी करने से इनकार कर दिया था. संदीप दीक्षित ने अपनी शिकायत में कहा है कि 26 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके और कांग्रेस पर मानहानि करने वाले आरोप लगाए थे.

कांग्रेस और संदीप दीक्षित पर करोड़ों लेने का आरोप

सीएम आतिशी और संजय सिंह ने कहा था कि संदीप दीक्षित ने केजरीवाल को हराने के लिए भाजपा से करोड़ो रुपए लिए है और वे बीजेपी के साथ मिलकर आप को हराने की साजिश रचने में शामिल है. संदीप दीक्षित की माने तो सीएम आतिशी और संजय सिंह ने दीक्षित और फरहाद सूरी पर भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए करोड़ो रुपया कैश में लेने का आरोप लगाया था. जिसके बाद संदीप दीक्षित ने कहा था कि अगर मैंने भाजपा से करोड़ो रूपये कैश में लिए तो मैं अपराधी हूं. उन्होंने कहा कि सीएम और संजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोप झूठा और निराधार है.

संदीप दीक्षित ने यह भी कहा था कि उनके ऊपर केस दर्ज होना चाहिए, सीबीआई और ईडी की रेड पड़नी चाहिए. दीक्षित ने कहा था कि यदि उन्हें यह राशि प्राप्त होती है, तो वह इसे यमुना की सफाई और दिल्ली प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों में लगाएंगे.

पुराने भ्रष्टाचार आरोपों का जिक्र

संदीप दीक्षित ने कहा था कि 10 से 12 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, लेकिन सरकार में आने के बाद एक भी सबूत नही दिया. इससे पहले संदीप दीक्षित की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर सिविल मानहानि से संबंधित याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

ये भी पढ़े: मिलिट्री ट्रेनिंग में दिव्यांग हुए कैडेट्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से जवाब तलब

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

2 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

13 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

18 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

31 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

58 minutes ago