Bharat Express DD Free Dish

Delhi High Court notice

दिल्ली हाई कोर्ट ने 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक रमिंदर सिंह की याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार सहित अस्पताल को नोटिस जारी किया. याचिका में आयुष्मान भारत कार्ड होने के बावजूद अस्पताल में इलाज के लिए पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें 'आप' का ऑफिस आवंटन रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई है. अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर की मानहानि याचिका पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर को नोटिस जारी किया है. निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए चंद्रशेखर ने थरूर पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने एम्स में वैवाहिक स्थानांतरण नीति की मांग वाली याचिका पर केंद्र और सभी एम्स को नोटिस जारी किया है. कोर्ट 30 जुलाई को अगली सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दृष्टिबाधितों की सहूलियत के लिए फूड डिलीवरी एप्स स्विगी और जेप्टो को स्क्रीन रीडर के अनुकूल न होने पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने चार सप्ताह में जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 28 मई को होगी.