दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री काजोल देवगन द्वारा व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग को लेकर दायर याचिका पर रोक लगा दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने वेबसाइटों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और एआई आधारित सेवाओं पर रोक लगा दिया है. काजोल के नाम छवि के अनधिकृत इस्तेमाल पर भी रोक लगा दिया है.
जस्टिस ज्योति सिंह की सिंगल बेंच ने कई प्लेटफॉर्मो को बिना अनुमति के काजोल के नाम, छवि, आवाज, शक्ल और उनके व्यक्तित्व की अन्य विशेषताओं के.इस्तेमाल पर भी रोक लगा दिया है. हाई कोर्ट ने कहा कि वह एआई या डीपफेक के माध्यम से काजोल के नाम, छवि आदि सहित उनके व्यक्तित्व गुणों के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी आदेश देगा.
कोर्ट ने काजोल के खिलाफ अलग-अलग डिफेंडेंट द्वारा पब्लिश किए गए पोर्नोग्राफिक और अश्लील कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया है. अदालत ने कृत्रिम आवाज क्लोनिंग, हेरफेर किए गए दृश्य और अनधिकृत डिजिटल उत्पादों से संबंधित चिंताओं पर विचार किया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि इस तरह की नकलें न केवल प्रचार अधिकारों का उल्लंघन करती हैं, बल्कि व्यक्ति की गरिमा और निजता का भी हनन करती हैं.
ये भी पढ़ें: NCERT की 8वीं की किताब पर विवाद, न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के पाठ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
साथ ही न्यायालय ने चेतावनी दी है कि व्यंग्य, कलात्मक अभिव्यक्ति, समाचार रिपोर्टिंग और टिप्पणी जैसे संवैधानिक रूप से संरक्षित क्षेत्र अप्रभावित रहने चाहिए. इससे पहले हाई कोर्ट कई बड़ी हस्तियों के फोटो और व्यक्तित्व से जुड़ी किसी बात का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने नहीं करने का आदेश दे चुकी है.
इससे पहले विवेक ओबेरॉय, बाबा रामदेव, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके है.
सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…
आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…
22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज करियर में तरक्की और कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…