लीगल

बार-बार सर्जरी का बहाना बनाकर जमानत बढ़ाने की मांग करने वाले आरोपी को हाईकोर्ट से राहत नहीं

सर्जरी कराने के नाम पर बार-बार जमानत बढ़ाने की मांग वाले आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है. जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने आरोपी शैलेन्द्र कुमार उर्फ सोनू ने जमानत बढ़ाने जे इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया है.

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपित ने दो जून को कान की सर्जरी कराने के नाम पर जमानत बढवाई थी, जबकि रिकॉर्ड पर पेश किए गए दस्तावेज से स्पष्ट है कि उक्त तारीख पर कोई सर्जरी नहीं हुई. आरोपी 24 जून तक जमानत की अवधि को बढ़ाने की मांग कर रहा था.

फर्जी मेडिकल दस्तावेज पर उठे सवाल

कोर्ट ने आरोपी को 13 जून तक आत्मसमर्पण करने को कहा है. आरोपी के खिलाफ दिल्ली के पश्चिम विहार थाने में हत्या, दुष्कर्म, लूट समेत अन्य धारा में. वर्ष 2019 में मामला दर्ज हुआ था. संबंधित मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित शैलेन्द्र को 23 मार्च को मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दी थी और इसके बाद.समय-समय पर दी गई अंतरिम जमानत को बढ़ाया गया. आरोपित की अंतरिम जमानत पूर्व में नौ अप्रैल, 15 अप्रैल, 17 अप्रैल और 28 अप्रैल को बढ़ाई थी. आरोपी अब कान की.सर्जरी की मांग को लेकर अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ाने की मांग कर रहा था.

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया कि आरोपी का ईलाज करने वाले डॉक्टर 15 जून तक अवकाश पर हैं और इस बीच सर्जरी नहीं हो सकती हैं. उन्होंने कोर्ट को यह भी सूचित किया कि जांच से पता चला है कि पहले ही सर्जरी के लिए तारीख दी गई थी. लेकिन नही हुई. उन्होंने कहा कि आरोपी द्वारा दाखिल मेडिकल रिकॉर्ड फर्जी है. हालांकि आरोपी ने कोर्ट में कहा कि उसके द्वारा दाखिल मेडिकल सर्टिफिकेट फर्जी नही है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने 3558 करोड़ के घोटाले में आरोपी आरिफ निसार की अंतरिम जमानत याचिका खारिज की

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

2 hours ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

2 hours ago

जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर योगी सरकार का जोर, बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरीं सफाई कर्मचारियों की फौज

लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरते ही नगर निगम ने सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान…

2 hours ago

रावण के सिंहासन के नीचे कौन दबा था? हनुमान जी ने किया था मुक्त

Dussehra 2026: दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. पौराणिक मान्यता…

2 hours ago

सस्ते बजट में दमदार फीचर्स! 15 हजार से कम कीमत वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट चॉइस

₹15,000 से कम कीमत में बाजार में कई बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं. इस प्राइस…

3 hours ago