Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

delhi court news

Karkardooma Court Fire: दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में रविवार सुबह स्कैनिंग रूम में भीषण आग लग गई, जिसके बाद 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दमकल विभाग ने एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया, हालांकि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और कंप्यूटर जलने की आशंका है.

संसद सुरक्षा चूक मामले की आरोपी नीलम आज़ाद को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने उनकी जमानत की शर्तों में संशोधन करते हुए उन्हें पैतृक गांव जाने की अनुमति दी है, हालांकि उन्हें हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को स्थानीय थाने में रिपोर्ट करना होगा.

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में कहा है कि वह 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में शिकायतकर्ता अदिति सिंह को 217 करोड़ रुपये लौटाने को तैयार है.

Delhi Bomb Threat: आरोपी की पेशी से पहले जैश की कायराना करतूत!

दिल्ली हाई कोर्ट ने सर्जरी के नाम पर बार-बार अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग करने वाले आरोपी शैलेन्द्र कुमार उर्फ सोनू की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने 13 जून तक आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया.

दिल्ली की सत्र अदालत ने दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में कानून मंत्री कपिल मिश्रा को मिली राहत बरकरार रखी है. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को तय की है, जबकि मजिस्ट्रेट कोर्ट की जांच के आदेश पर रोक जारी है.

2020 में दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में हुई तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला सुरक्षित रखा है. भाजपा नेता योगेंद्र चंदोलिया और आदेश गुप्ता को पहले ही मिली है जमानत.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में समन जारी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत नहीं हैं.

जमीन के बदले नौकरी मामले में अब सुनवाई 14 मार्च तक टल गयी है. सीबीआई को चार्जशीट के लिए दो हफ्ते का समय मिला है.