लीगल

यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बावजूद शिकायतकर्ता महिला की ओर से मेडिकल जांच कराने से इनकार करने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने चिंता जाहिर की है

Delhi High Court ने यौन उत्पीड़न के मामले में एक बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि गंभीर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बावजूद शिकायतकर्ता महिला की ओर से मेडिकल जांच कराने से इनकार नही कर सकता.

कोर्ट ने कहा कि अगर वह इनकार करता है कि अभियोजन पक्ष के मामले को कमजोर कर सकता है. जस्टिस रविंदर डुडेजा ने कहा कि याचिकाकर्ता आरोपी एवं महिला का परिवार एक -दूसरे को जानते हैं.

दोनों पक्षों के बीच किसी बिक्री समझौते को लेकर हुए मतभेद के बाद उत्पन्न विवाद की.संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए आरोपी को 30 हजार रुपए के निजी.मुचलके और उतनी ही राशि की एक जमानती राशि पर गिरफ्तारी-पूर्व जमानत प्रदान की जाती है.

अदालत ने कहा कि प्राथमिकी में महिला ने धमकी व अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है. उसमें उसमें यौन उत्पीड़न या बलात्कर के किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है. यौन उत्पीड़न का आरोप अदालत में इकबालिया बयान के दौरान सामने आया है इससे संदेह पैदा होता है.

शिक्षित होते हुए भी मेडिकल जांच से इनकार सवालों के घेरे में

महिला ने इसके जवाब में कहा कि जांच अधिकारी ने उसका बयान गलत तरीके से दर्ज किया है और उसे उसकी गरिमा की रक्षा के लिए यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने से हतोत्साहित किया.

कोर्ट ने कहा कि लेकिन महिला की शैक्षिक पृष्टभूमि को देखते हुए उसके दलील पर विश्वास नही किया जा सकता है. महिला काफी सुशिक्षित है. उसे भोली या अनजान नहीं माना जा सकता है. जबकि वह पीएचडी में दाखिला के लिए तैयारी कर रही है.

इसके बावजूद उसके मेडिकल जांच कराने से इनकार करना जांच के लिए प्रासंगिक कारक है. वह चाहती तो वह अपनी पूरी बात रख सकती थी. इस बात में भी विसंगति है कि सह आरोपी ने उसे फोन कर धमकाया था, जबकि महिला ने उसे फोन किया था.

ये भी पढ़ें- गैर मराठियों की पिटाई का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, राज ठाकरे सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago