लीगल

बटला हाउस बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक, DDA से मांगा जवाब

दिल्ली में के बटला हाउस बुलडोजर की कार्रवाई पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दिया है. कोर्ट ने इस इलाके के 6 प्रॉपर्टी की तोड़फोड़ पर अंतरिम रोक लगा दिया है. जस्टिस तेजस करिया ने अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. साथ ही कोर्ट ने डीडीए को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है.

कोर्ट 10 जुलाई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. बटला हाउस के 6 संपत्तियों को ध्वस्तीकरण के लिए डीडीए ने 25 मई को नोटिस दिया था, जिसके खिलाफ इन लोगों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. याचिकाकर्ताओं का दावा है कि बटला हाउस इलाके की कुछ संपत्तियां खसरा नंबर 279 के बाहर आती है. जबकि कुछ इसके दायरे में आती है.

याचिकाकर्ताओं का दावा है कि वे इन संपत्तियों में 1980-82 से निवास कर रहे हैं और इन्हें बिल्डरों से खरीदा था. कुछ दस्तावेज उर्दू और फारसी में थे, जिनका बाद में अनुबाद कराया गया. दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 जून को मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

डीडीए की ओर से पक्ष

मामले की सुनवाई के दौरान डीडीए की ओर से पेश वकील ने कहा था कि बटला हाउस का पूरा इलाका पीएम उदय योजना के तहत आती है. उन्होंने यह भी कहा था कि खसरा नंबर 279 में 43 बीघा जमीन है, जिसमें से 9 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है. जिसका जवाब देते हुए याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने कहा था कि बाकी भूमि पीएम उदय का हिस्सा क्यों नही है.

बता दें कि 11 जून को अवकाशकालीन पीठ ने याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जनहित याचिका पर सामान्य आदेश पारित करना निजी पक्षकारों के लिए नुकसानदेह हो सकता है. जिसके बाद याचिकाकर्ता ने याचिका को वापस ले लिया था.

हालांकि कोर्ट ने याचिकाकर्ता को संबंधित बेंच में याचिका दायर करने के लिए तीन दिन का समय भी दे दिया था. याचिका में कहा गया था कि  बटला हाउस के मुरादी रोड़ पर करीब 50 से 60 साल पुरानी बस्ती है. जिसपर कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा किया गया है.

ये भी पढ़ें: अपहरण मामले में गिरफ्तार ADGP जयराम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 18 जून को करेगा सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago