लीगल

एनएचपीसी के अध्यक्ष को हटाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 15 मई को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजकुमार चौधरी को पद से हटाने की मांग वाली याचिका पर 15 मई को सुनवाई करेगा. इससे पहले कोर्ट ने सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की थी. याचिका में उन्हें पद की अहर्ताओं को पूरा नही करने के बावजूद उक्त पद पर नियुक्त करने की बात कही गई है. इस आधार पर उन्हें अपने पद से हटाने की मांग करते हुए अनी कुमार ने याचिका दाखिल की है.

जस्टिस प्रतीक जलान ने हलफनामा दाखिल करने को कहा

उनके वकील नवेन्दु कुमार ने कहा है कि चयन समिति ने विज्ञापन के शर्ते का अनदेखा कर उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया और उनका नाम इस पद के लिए संतुति करते हुए भारत सरकार को भेजा. सीसीए ने शर्ते को शिथिल करते हुए उनकी नियुक्ति की है. इसलिए उन्हें इस पद से हटाने का निर्देश दिया जाए. चौधरी ने अभी तक इस मुद्दे पर अपना जवाब नहीं दिया है. जस्टिस प्रतीक जलान ने उन्हें अपना पक्ष रखते हुए हलफनामा दाखिल करने को कहा है.

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कही ये बात

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से कहा कि चौधरी 30 जून को ही अवकाश ग्रहण कर रहे हैं. इसलिए इस मुद्दे पर 30 जुलाई को सुनवाई होने से उनकी याचिका निर्थक हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि पद के लिए निर्धारित वेतनमान की शर्त को चौधरी पूरा नहीं करते हैं. विज्ञापन निकाले जाने के समय चौधरी प्रोबेशन पर थे, तो किस आधार पर चयन समिति ने उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया. जबकि चयन समिति को शर्त को शिथिल करने का अधिकार नहीं था. उन्होंने अनिवार्य योग्यता नहीं रहने के बाद भी कैसे आवेदन किया और क्या उन्हें यह मालूम था कि अनिवार्य शर्त को शिथिल कर उनका चयन किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

28 seconds ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

12 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

26 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

34 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

36 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

38 minutes ago