लीगल

Delhi High Court: दिल्ली चुनाव से पहले AAP के ₹2100 के चुनावी वादे के खिलाफ दायर हुई याचिका पर 30 जनवरी को होगी सुनवाई

Delhi HC on Mahila Samman Bachat Yojana: दिल्ली हाईकोर्ट में महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने के आम आदमी पार्टी के चुनावी वादे के खिलाफ दायर याचिका पर 30 जनवरी को सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा था कि इस मुद्दे पर चुनाव याचिका कैसे सुनवाई योग्य है. जस्टिस ज्योति सिंह ने याचिकाकर्ता की ओर से वकील पेश नही हुआ, जिसके चलते सुनवाई को टाल दिया है. इससे पहले कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा था कि आप जाए और जनहित याचिका दायर करें.

यह याचिका विजय कुमार की ओर से दायर की गई है. याचिकाकर्ता विजय कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठी घोषणा कर मददाताओं को लुभा रही है, क्योंकि दिल्ली सरकार पहले ही ऐसी किसी योजना से इनकार कर चुकी है.

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पर लगाई जाए रोक

पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील शिव शंकर पराशर ने कहा था कि आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पर रोक लगाई जाए. उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी मददाताओं को गलत तरीके से लुभाने के लिए ऐसा कर रही है. उन्होंने कहा दिल्ली सरकार खुद योजना से इनकार कर चुकी है.

याचिकाकर्ता विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2100 रुपये मासिक वजीफा देने का झूठा वादा कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की है. उन्होंने इस मामले में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई.

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 12 दिसंबर 2024 को विधानसभा चुनाव को मद्देनजर मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की. याचिका में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ए श्रमिकों द्वारा योजना से संबंधित फॉर्म भरने पर रोक लगाने का निर्देश देने की भी मांग की गई है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि अगर शिकायत पर फैसला नही हुआ तो दिल्ली की महिला मतदाता प्रभवित होगी.

ये भी पढ़ें: JEE-Advanced में प्रयासों की संख्या घटाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago