लीगल

Liquor Policy Case: दिल्ली हाई कोर्ट में पेश नहीं होंगे केजरीवाल-सिसोदिया, बोले- ‘न्याय की उम्मीद नहीं, अब करेंगे सत्याग्रह’

Liquor Policy Case: दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली शराब नीति से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में 11 मई को 3 वरिष्ठ वकीलों को एमिकस क्यूरी नियुक्त करेगा. उसके बाद 12 मई से सीबीआई की अपील पर सुनवाई होगी. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा सीबीआई की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि अब तीन व्यक्ति यानी केजरीवाल, सिसोदिया और दुर्गेश पाठक पेश नही हो रहे है. मैं उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए एमिकस क्यूरी नियुक्त करने की अनुमति की प्रतीक्षा कर रही हूं. इसपर सोमवार को विचार करेंगे.

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि कुछ प्रतिवादियों ने सीबीआई की याचिका की वैधता को चुनौती दी है. इसपर जस्टिस शर्मा ने कहा कि ठीक है, हम वैधता पर सुनवाई करेंगे ? वही सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह मेरी याचिका है. मुझे पहले सुना जाना चाहिए. कोर्ट को यह भी बताया गया है वैधता चुनौती के जवाब में याचिका दाखिल कर दी गई है.

मामले में निचली अदालत ने केजरीवाल सहित 23 लोगों को आरोप मुक्त कर दिया था. जिसके खिलाफ सीबीआई ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील दायर की है.पिछली सुनवाई में कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि रिकॉर्ड न मिलने के कारण अदालत ने सुनवाई को टाल दिया है.बता दें कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, दुर्गेश पाठक ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिख कर सुनवाई में पेश नही होने की बात कही है.

हाई कोर्ट में सीबीआई और ईडी की सुनवाई जारी

पिछले दिनों हाई कोर्ट ने केजरीवाल सहित अन्य की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को केस से खुद को अलग होने की मांग की गई थी. हालांकि केजरीवाल और सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा है कि सुनवाई के दौरान उनके तरफ से कोई वकील पेश नही होगा. क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि उनको इस कोर्ट ने इंसाफ नही मिलेगा. यह मामला दिल्ली शराब नीति से जुड़ा है. जिस मामले में सीबीआई और ईडी दोनों ने हाई कोर्ट का रुख किया है. जिसपर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा सुनवाई कर रही है.

पिछले दिनों कोर्ट ने केजरीवाल के उस अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसमें याचिका में कहा गया था कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से खुद को अलग होने की मांग की गई थी. सिसोदिया ने अपने पत्र में कहा कि मेरी तरफ से भी कोई वकील पेश नही होगा. आपके बच्चों का भविष्य तुषार मेहता जी के हाथों में है. ऐसी स्थिति में मुझे आपसे न्याय की कोई उम्मीद नही है. मेरे पास सत्याग्रह के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

इससे पहले केजरीवाल ने पत्र लिखा था कि मेरी जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी से न्याय मिलने की उम्मीद टूट गई है, इसलिए मैंने  गांधी की तरह सत्याग्रह पर चलने का फैसला लिया है. अब वह खुद या वकील के जरिए जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के सामने पेश नहीं होंगे. उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें: बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर उग्र प्रदर्शन, पटना की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago