लीगल

दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमित अरोड़ा को दुबई जाने की हाईकोर्ट से राहत

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आरोपी अमित अरोड़ा को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिल गई है. कोर्ट ने अमित अरोड़ा को 6 जून से 16 जून तक दुबई जाने की अनुमति दे दी है.

अरोड़ा ने अपने और अपने नाबालिग बेटे के इलाज के लिए दुबई जाने की अनुमति मांगी थी. जस्टिस रविंदर डुडेजा ने कहा कि दुबई यात्रा के दौरान व्यवसायी अमित अरोड़ा के खिलाफ जारी एलओसी को निलंबित करने का निर्देश दिया है.

हाई कोर्ट ने अमित अरोड़ा से 20 लाख रुपये का एफडीआर जमा करने का भी निर्देश दिया है. अरोड़ा की ओर से पेश वकील प्रभव रल्ली ने कहा कि याचिकाकर्ता को चिकित्सा कारणों से दुबई जाने की जरूरत है और वह भागने का जोखिम नहीं रखता है, क्योंकि याचिका में सभी आवश्यक विवरणों का खुलासा किया गया है. अरोड़ा को पहले चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी गई थी और बाद में 17 सितंबर 2024 को हाई कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत दे दी थी.

ईडी और सीबीआई के अनुसार दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं बरती गई थी और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया था. गुरुग्राम स्थित ‘बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड‘ के निदेशक अमित अरोड़ा को ईडी ने 29 नवंबर, 2022 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था.

सीबीआई ने कहा था कि अरोड़ा आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी हैं और दोनों शराब लाइसेंसधारियों से एकत्र अवैध धन के ‘प्रबंधन और हेराफेरी‘ में सक्रिय रूप से शामिल थे.

ये भी पढ़ें: लालू प्रसाद यादव की लैंड फॉर जॉब मामले में याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

46 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

31 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

35 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

40 minutes ago