Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तम नगर में ‘खून की होली’ की धमकी पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त; ईद से रामनवमी तक सुरक्षा के कड़े निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में ईद के मौके पर “खून की होली” खेलने की धमकियों के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है.

Delhi High Court Mother Daughter Relationship Attempt to Murder Case

दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में ईद के मौके पर ‘खून की होली’ खेलने की मिल रही धमकियों के मामले में दायर याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ ने दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है. साथ ही राम नवमी के त्योहार तक पुलिस इंतजाम बनाए रखने का भी निर्देश दिया है. कोर्ट 6 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस से पूछा कि आप इसको लेकर क्या कदम उठा रहे है. इसपर.वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश डीसीपी ने कोर्ट को बताया कि हमने कदम उठाए है. वही एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कहा कि यह उन मामलों में से एक है जहां पुलिस ने स्थितिकी बहुत कुशलता से संभाला है. दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि सीएपीएफ बल मार्च के शुरुआत से ही वहां मौजूद है. वे स्थिति पर नजर बनाए हुए है. कोर्ट ने कहा फिलहाल हमारी तत्काल चिंता ऐसी किसी घटना को रोकना है, उन्हें ऐसी किसी भी घटना को रोकना होगा. कोर्ट को यह भी बताया गया है इलाके में 800 जवानों की तैनाती की गई है.

दायर याचिका में ईद के मौके पर उत्तम नगर इलाके में हिंसा रोकने के लिए निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है.

मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने मामले की सुनवाई पर जताई सहमति

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने आज ही सुनवाई पर सहमति जताई है. वरिष्ठ वकील नित्या रामकृष्णन ने जल्द सुनवाई की मांग को लेकर मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मेंशन किया. जिसमें कहा गया है इलाके के लोगों को धमकी दी जा रही है कि इस ईद के दौरान “,खून की होली” खेली जाएगी. रामकृष्णन ने कहा कि ईद पर हिंसा की कई धमकियां मिल चुकी है. सोशल मीडिया पर, खून की होली हम एंड ईद पर खेलेंगे कहते हुए मीटिंग हो रही हैं.

उन्होंने कहा कि हम पुलिस के पास गए, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. हमें ईद और उसके आसपास गंभीर हिंसा का डर है. हम पुलिस को तुरंत सुरक्षा व्यवस्था तैनात करने के निर्देश दिया जाए.

ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद और भारत राष्ट्र समिति की पूर्व नेता के. कविता की नई पार्टी पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को दिया यह खास निर्देश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital