लीगल

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच के समक्ष मेंशन कर जल्द सुनवाई की मांग की गई है.

सीजेआई सूर्यकांत बोले- 28 अक्टूबर का इंतजार करें

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि एसआईआर की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है. इसपर सीजेआई ने कहा कि हमारे आदेश का इंतजार करे. यह मामला 28 अक्टूबर को आ रहा है. वही जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि आज हमारे सामने महाराष्ट्र एसआईआर का भी ऐसा ही एक मामला है. इंतजार करें देखे कि उसमें क्या होता है. पिछली सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने कहा था कि पहले बंगाल में एक करोड़ से ज्यादा को नोटिस दिया गया.

अब दिल्ली में 33 लाख से ज्यादा को नोटिस भेजा गया है और इसकी अपील सालों साल लंबित रहेगी जैसा बंगाल में हुआ है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा था कि लॉजिकल डीसक्रिपेंसी की कौन सी कैटेगरी में नोटिस भेजे गए हैं. चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील डीएस नायडू ने कहा था कि नोटिस में स्पष्ट कारण बताया गया है.

वोटर लिस्ट से नाम कटने का मुद्दा और आयोग का स्पष्टीकरण

वही भूषण ने कहा था नोटिस के बाद 12 दस्तावेज मुहैया कराने होंगे. इसकी एक निर्धारित अवधि है. चुनाव आयोग की ओर से पेश वकील नायडू ने याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण पर तंज कसते हुए कहा था कि उनका मकसद सिर्फ प्रिंट मीडिया में जगह पाना है. यह जल्दबाजी है. हमें अपने सूत्रों से पता चला है, हमने प्रेस नोट जारी किया था. नायडू ने कहा था कि हर नोटिस में कारण बताया जाता है. यह कोई मुद्दा ही नहीं है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि आपको तार्किक विसंगति को थोड़ा स्पष्ट करने की जरूरत है. भूषण ने कोर्ट को यह भी बताया था कि वरिष्ठ वकील हुफैजा अहमदी ने मुझे फोन करके बताया कि उनके परिवार के सभी लोगों का नाम कट गया है. चुनाव आयोग के वकील ने कहा था कि हमने पेंडिंग मामलों को निपटारे के लिए मैनपावर बढ़ाई है. कारण बताए गए है जानकारी दिखाई जा रही है.

आयोग का भरोसा- ’29 अक्टूबर की डेडलाइन बढ़ेगी, किसी भी जायज वोटर का नाम नहीं कटेगा’

जस्टिस बागची ने कहा था कि आपने लगभग 30 लाख नोटिस भेजे. कितने बीएलओ तैनात किए गए हैं? नायडू ने कहा था कि 14000 बीएलओ, 1200 ईआरओ और 29 अक्टूबर की डेडलाइन है. अगर काम पूरा नहीं हुआ तो हम समय बढ़ाने के लिए तैयार है. यह चुनाव वाला राज्य नहीं है. हम भरोसा दिलाते हैं और एक भी वोटर का नाम नहीं हटाया जाएगा. इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा था कि अगर 14000 बीएलओ हैं तो वे लोगों की मदद कर सकते है. कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा था कि सवालों का जवाब देने के लिए किस तरह की जानकारी काफी है? आयोग के वकील ने बताया था कि 12 डॉक्यूमेंटस ही काफी नहीं है. यह याचिका समाजिक कार्यकर्ता अंजली भारद्वाज और अमृता जौहरी की ओर से दायर की गई है.

47 लाख नाम हटे और 33 लाख को नोटिस

दायर याचिका में निर्वाचन आयोग और दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर एसआईआर प्रक्रिया में पर्याप्त सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है. बता दें कि चुनाव आयोग ने 31 अगस्त को मतदाता सूची का मसौदा जारी किया था, जिसके तहत कुल 1.45 करोड़ मतदाताओं वाली वोटर की लिस्ट से 47 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए थे. याचिकाकर्ता का आरोप है कि 47 लाख के अलावा 33 लोगों को लॉजिकल विसंगतियों के नाम पर नोटिस भेजा गया है.

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

विजया एकादशी: पावन उपवास, पूजा विधि और लंका विजय से पहले भगवान राम के संकल्प की कथा

विजया एकादशी के धार्मिक महत्व, रावण पर विजय से पहले भगवान राम द्वारा किए गए…

4 minutes ago

एक प्रेम कथा, एक दिव्य श्राप और मुक्ति की तलाश: जया एकादशी की पौराणिक गाथा

जया एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए स्वर्ग के दो दिव्य प्रेमियों माल्यवान और पुष्पवती…

12 minutes ago

Shattila Ekadashi: जब सब कुछ अर्पित करने के बाद भी अधूरी रह गई एक जरूरी चीज – षटतिला एकादशी की प्रेरक सीख

षटतिला एकादशी के धार्मिक महत्व, एक भक्त महिला की पौराणिक कथा, तिल के छह प्रकार…

19 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला

पीएम मोदी के शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्षों के नेतृत्व अनुभवों से सीख…

34 minutes ago

पौष पुत्रदा एकादशी: महत्व, पूजा विधि और राजा सुकेतुमान के संकल्प की पौराणिक कथा

पौष पुत्रदा एकादशी के धार्मिक महत्व, राजा सुकेतुमान और रानी शैव्या की पौराणिक कथा, भगवान…

45 minutes ago

‘सभी का जीवन सूर्यदेव की कृपा से आलोकित हो’, पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित…

49 minutes ago