पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई के दौरान टीएमसी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के वकील कल्याण बनर्जी ने कहा कि इस बार 92 फीसदी मतदान हुआ है. दूर-दूर से प्रवासी मजदूर मतदान करने आए है. इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत के नागरिक के रूप में, मुझे मतदान प्रतिशत देखकर बहुत खुशी हुई.
जब लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है. वही जस्टिस बागची ने कहा कि हिंसा की कोई घटना भी नहीं हुई है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 92 फीसदी ऐतिहासिक मतदान है. लेकिन मैं श्री बनर्जी से सहमत हूं. कुछ घटनाओं को छोड़कर यह एक शांतिपूर्ण चुनाव था.
जस्टिस बागची ने बंगाली में टिप्पणी करते हुए कहा कि “राजये-राजये जुद्धो होये, कुलो कांगरार जान जाए”, जस्टिस बागची ने चुनाव आयोग से कहा कि पहली बार आपके मुवक्किल की हर तरफ से सराहना रही है.
सुनवाई के दौरान कल्याण बनर्जी ने कहा कि पिछले तीन दिनों से कलकत्ता हाईकोर्ट की विभिन्न अदालतों ने भारतीय चुनाव आयोग को फटकार लगाई है. इसपर चुनाव आयोग के वकील नायडू ने कहा कि यह झूठ है. साथ ही उन्होंने कहा कि बनर्जी ने मुझसे कहा कि आप कुछ भी नहीं है और यह मेरी शख्सियत नहीं है.
बनर्जी ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि मैंने 45 साल वकालत की है. आप मुझे बहस करना सिखाएंगे. आप न्यायाधीश रह चुके हैं, बस इतना ही. बनर्जी ने कोर्ट को बताया कि ट्रिब्यूनल में दायर की गई 27 लाख अपीलों में से केवल 136 का ही निपटारा हुआ है. यह बेहद दुःखद है. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कृपया कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से संपर्क करने को कहा है.
बनर्जी ने कोर्ट से कहा कि ट्रिब्यूनल में लंबित अपीलों का शीघ्र निपटारा चाहिए. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि हम समझते हैं कि कुछ ऐसा मुद्दा उठेगा, जिसपर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या अपीलीय न्यायाधिकरण के ध्यान की आवश्यकता होगी. हम ऐसे मुद्दों के लिए हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से संपर्क करने की अनुमति देते हैं.
वही पश्चिम बंगाल एसआईआर के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में एनआईए की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में पहली जांच रिपोर्ट पेश कर दी है. एएसजी एसवी राजू ने कहा कि चार्जशीट दाखिल करने के लिए हमें समय दीजिए. वे जांच में पूरी तरह से जुटे हुए हैं. इसके बाद सीजेआई ने एनआईए को समय दे दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…