लीगल

Andhra Pradesh liquor scam: जांच एजेंसी ईडी ने 12 जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को दिया अंजाम, 441 करोड़ की संपत्ति जब्त

Andhra Pradesh liquor scam: आंध्र प्रदेश के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई. जांच एजेंसी ईडी ने 12 जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई का अंजाम दिया. इस दौरान कई महत्वपूर्ण सबूतों, दस्तावेजो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त किया. जिन जगहों पर यह छापेमारी की गई, इनमें से हैदराबाद में 11 जगहों पर जबकि 1 तिरुपति में यह छापेमारी चल रही है. ईडी ने तिरुपति में चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी और चेविरेड्डी मोहित रेड्डी के घरों की तलाशी ले रही है. जबकि हैदराबाद में केसिरेड्डी राजा शेखर रेड्डी, डोंटिरेड्डी वासुदेव रेड्डी, वेनुम्बाका विजय साई रेड्डी, सज्जला श्रीधर रेड्डी, टल्ला अविनाश गौड़, बुनेटी चाणक्य, कलवा धनंजय रेड्डी, मुप्पीडी अविनाश रेड्डी, पेल्लाकुरु कृष्ण मोहन रेड्डी और बालाजी गोविंदप्पा के ठिकानों पर चल रही है.

इसके अलावा पीवी मिधुन रेड्डी से जुड़ी कंपनी मेसर्स एम. एस पीएलआर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के यहां भी यह छापेमारी चल रही है. सूत्रों के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान शराब घोटाले से संबंधित कई अहम दस्तावेज ईडी ने जब्त किया है. कुछ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी ईडी ने जब्त किया है.

441.63 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने की अटैच

बता दें कि हैदराबाद के जोनल ऑफिस ने अभी तक करीब 441.63 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति को अटैच किया है. जिन लोगो की संपत्तियां जब्त किया गया है. उनमें के राजशेखर रेड्डी, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों के अलावा बुनेटी चाणक्य, डी. वासुदेवा रेड्डी और कई अन्य लोग ओर संस्था शामिल है. जब्त की गई संपत्तियों में बैंक बैलेंस, एफडी, जमीन के प्लॉट और रियल एस्टेट प्रॉपर्टी शामिल है.

ईडी के मुताबिक 2019 से पहले आंध्र प्रदेश में शराब की खरीद और बिक्री एक बेहद पारदर्शी और ऑटोमेटेड सॉफ्टवेयर के जरिए होती थी, जिसमें हर बोतल की डिजिटल ट्रैकिंग होती थी. लेकिन 2019 में बनी सरकार ने इस पारदर्शी सिस्टम को जानबूझकर बंद कर दिया. यह जांच आंध्र प्रदेश के प्रमुख सचिव की शिकायत के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की थी.

एक अनुमान के मुताबिक इस घोटाले में 4000 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. जिनमें से ईडी अब तक 1048.45 करोड़ रुपए के मनी ट्रेल का पर्दाफाश कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 15 साल की नाबालिग को मिली 7 महीने का गर्भ गिराने की अनुमति, ‘अनुच्छेद 21’ का दिया हवाला

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

1 hour ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

2 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago