लीगल

हैम्पटन स्काई रियल्टी केस में ED की बड़ी कार्रवाई; पंजाब, यूपी और दिल्ली-एनसीआर के 6 ठिकानों पर एक साथ छापा

हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में 6 ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पंजाब के लुधियाना, उत्तर प्रदेश में बरेली तथा दिल्ली एनसीआर में एक साथ छापेमारी की है. जांच एजेंसी के अनुसार जिन परिसरों में यह तलाशी ली जा रही है, उनमें मामले से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं के आवासीय एवं व्यावसायिक कार्यालय शामिल हैं.

जांच एजेंसी के मुताबिक यह कार्रवाई हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग के तहत की जा रही है. तलाशी के दौरान कई दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं, जिसकी जांच ईडी कर रही है. फिलहाल इस मामले में ईडी की कार्रवाई जारी है.

संजीव अरोड़ा पर पहले भी हो चुकी है फेमा के तहत कार्रवाई

ईडी इससे पहले भी संजीव अरोड़ा के यहाँ छापेमारी कर चुकी है. पिछले महीने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत छापेमारी की थी, जिसमें विदेशी लेनदेन में गड़बड़ियों के संकेत मिले थे. इसी मामले को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने यह कार्रवाई की है. ईडी ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों और संजीव अरोड़ा से जुड़े परिसरों समेत कुल पांच ठिकानों पर पहले कार्रवाई कर चुकी है.

जांच एजेंसी को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी जीएसटी (GST) खरीद बिलों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इनपुट मिले हैं. ईडी अधिकारियों ने बताया था कि चंडीगढ़ स्थित संजीव अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है.

व्यवसायी संजीव अरोड़ा का प्रोफाइल और व्यावसायिक सफर

61 वर्षीय संजीव अरोड़ा 1986 से व्यवसाय में रहे हैं. लुधियाना के रहने वाले संजीव अरोड़ा का नाम बड़े कारोबारियों में शुमार है. उनकी कंपनी मुख्य रूप से अमेरिका में सामान एक्सपोर्ट करती है और वर्जीनिया में उनका दफ्तर है. वर्ष 2006 में रियल एस्टेट में कदम रखने के बाद उन्होंने कंपनी का नाम रितेश प्रॉपर्टीज एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया था. चंडीगढ़ रोड पर उन्होंने हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स तैयार किए हैं. साल 2018 में उन्होंने ‘फीमेला’ नाम से महिलाओं का ब्रांड लॉन्च किया था. साल 2019 में वह मेटल कारोबार में भी आ गए थे.

ये भी पढ़ें: लुटियंस जोन की हरियाली पर दिल्ली हाई कोर्ट चिंतित: जिमखाना और पोलो ग्राउंड पर केंद्र के कब्जे को लेकर उठाए सवाल

चैरिटेबल ट्रस्ट और विभिन्न संस्थाओं से जुड़ाव

उन्होंने अपने माता-पिता की याद में कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट की भी शुरुआत की है; अरोड़ा के पैरेंट्स की मौत कैंसर से हो गई थी. वह दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गवर्निंग बोर्ड, एपेक्स काउंसिल ऑफ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और वेद मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी रह चुके हैं.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

9 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

12 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

24 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

25 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

42 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

45 minutes ago