लीगल

इम्पीरिया ग्रुप पर ईडी का शिकंजा; 15 साल से फ्लैट का इंतजार कर रहे खरीदारों के ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख नकद और लग्जरी गाड़ियां जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी इम्पीरिया विशफील्ड प्राइवेट लिमिटेड, इम्पीरिया स्ट्रेक्चर्स लिमिटेड, उनके प्रमोटर, निदेशकों और मौजूदा रेजोल्यूशन प्रोफेशनल से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दर्ज इसीआईआर के तहत की गई है.

यह मामला दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्ज अलग-अलग एफआईआर के आधार पर की गई है. एजेंसी के मुताबिक कंपनी के प्रमोटरों ने निवेशकों और घर खरीदारों को फ्लैट और तय समय पर रिटर्न देने का झांसा देकर करोड़ो रूपये जुटाए, लेकिन परियोजनाएं पूरी नही की. साथ ही निवेशकों के पैसे को दूसरी कंपनियों और संबंधित लोगों ने उसका दुरुपयोग किया. जांच में यह भी सामने आया है कि गुरुग्राम के सेक्टर 37 स्थित एल्वेडोर प्रोजेक्ट के खरीदारों से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अन्य देनदारियां चुकाने और संबंधित संस्थाओं को लोन व एडवांस देने में किया गया.

कंपनी ने वर्ष 2011से फ्लैट की बुकिंग शुरू किया था, लेकिन 15 साल बाद भी घर खरीदारों को घर समय पर दिया. एजेंसी के.अनुसार इम्पीरिया स्ट्रेक्चर्स लिमिटेड ने गुरुग्राम के माइंडस्पेस और ग्रेटर नोएडा के इम्पीरिया बिजनेस पार्क प्रोजेक्ट में भी खरीदारों से एडवांस बुकिंग लेकर मासिक एश्योर्ड रिटर्न और बाद में लीज रिटर्न का वादा किया था, लेकिन अपने वादे पूरे नहीं किए.

एल्वेडोर प्रोजेक्ट से 63 करोड़ रुपये जुटाने का दावा

जांच में ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं, जहां एक ही यूनिट कई खरीदारों को बेच दी गई और खरीदारों के साथ केवल एमओयू किए गए, जिनमें यूनिट की पहचान और कब्जा देने की समयसीमा तक तय नहीं थी. ईडी की जांच के अनुसार एल्वेडोर प्रोजेक्ट से करीब 63 करोड़ रुपये जुटाए गए थे. अन्य परियोजनाओं में कथित अपराध से अर्जित रकम का आकलन अभी किया जा रहा है.

छापेमारी के दौरान ईडी ने कई डिजिटल उपकरण, वित्तीय रिकॉर्ड, फंड डायवर्जन से जुड़े दस्तावेज, खरीदारों के निवेश का ब्यौरा, प्रमोटरों की संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए. इसके अलावा 50.50 लाख रुपये नकद और तीन लग्जरी वाहन भी बरामद कर जब्त किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, X पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

6 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

20 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

23 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

36 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

50 minutes ago