Falcom Invoice Scam Case: 792 करोड़ रुपये के फाल्कॉम इनवॉइस घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी और चार्टर्ड अकाउंटेंट शरद तोशनीवाल की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. सीजेआई बी आर गवई जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एन. वी अंजारिया की पीठ ने ईडी से चार सप्ताह में जवाब मांगा है.
तोशनीवाल ने दर्ज 12 एफआईआर को एक जगह करने और एक साथ मुकदमा चलाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. तोशनीवाल पर तेलंगाना में 4, महाराष्ट्र में 3, दिल्ली में 1, राजस्थान में 1 आंध्र प्रदेश में 1और पश्चिम बंगाल में 1 एफआईआर दर्ज है.
मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में सभी आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. लिहाजा उन्हें भी अंतरिम संरक्षण दिया जाए, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. उन्होंने कोर्ट को यह भी बताया कि फाल्कॉम इनवॉइस डिस्कॉन्टिंग स्कीम शुरू होने से ढाई साल पहले ही मेसर्स कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड से इस्तीफा दे दिया था.
याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि तोशनीवाल का दर्ज किसी भी एफआईआर में नाम नहीं है. जबकि ईडी की दलील है कि तोशनीवाल मेसर्स कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के गठन के बाद से ही इसका वैधानिक लेखा परीक्षक था.
तोशनीवाल को धोखाधड़ी से संबंधित पूरी जानकारी थी. इसी मामले में मेसर्स कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के अमरदीप कुमार और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत 30 जुलाई 2025 को 18.14 करोड़ रुपए मूल्य की 12 अचल संपत्ति संपत्तियां कुर्क की है.
ये भी पढ़ें- यौन शोषण के मामले में तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती 14 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…