Categories: लीगल

पोती को दादा की संपत्ति में अधिकार नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है. हाई कोर्ट ने पोती द्वारा दादा की संपत्ति में हिस्सेदारी से संबंधित दायर याचिका को खारिज कर दिया है.

जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की बेंच ने अपने फैसले में कहा कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 की धारा 8 के तहत दादा की संपत्ति में अधिकार सिर्फ उनके बेटे और बेटियों को है. उनकी पोती को नही है.

पिता और बुआ के खिलाफ मकान के बंटवारे की मांग

कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर लड़कीं के पिता जिंदा है तो अधिकार नही है. यह याचिका गरुग्राम के रहने वाली नीना जैन ने दायर की थी. दायर याचिका में उन्होंने अपने पिता राकेश जैन और बुआ नीना जैन के खिलाफ जनकपुरी स्थित पैतृक मकान के बंटवारे की मांग की थी.

कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि दादा की मौत के बाद उनकी संपत्ति पुत्र और पुत्री को ही व्यक्तिगत स्वामित्व में मिली, न कि संयुक्त परिवार की संपत्ति के रूप में. इसी आधार पर कोर्ट ने याचिका को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया है.

संपत्ति में 1/4 हिस्सेदारी की हकदार

कृतिका ने दावा किया था कि वह इस संपत्ति में 1/4 हिस्सेदारी की हकदार हैं. कृतिका ने दायर याचिका में कहा गया था कि यह मकान उनके दादा स्वर्गीय पवन कुमार जैन ने 1972-73 में खरीदा था. 1994 में उनके दादा का देहांत हो गया और 2023 में उनकी दादी सुर्दशन जैन का भी निधन हो गया है.

संपत्ति केवल उनके बच्चों को

मामले की सुनवाई दौरान राकेश जैन और नीना जैन की ओर से पेश वकील विनीत जिंदल ने दलील देते हुए कहा कि दादा (स्वर्गीय पवन कुमार जैन) की मौत 1994 में हुई थी और उनकी संपत्ति केवल उनके बच्चों, राकेश जैन और नीना जैन को ही मिल सकती है.

कोर्ट ने भी माना कि पोती को इस स्थिति में कोई वैधानिक अधिकार नहीं है. 1965 से पहले के कानून के अनुसार दादा से पोते तक सीधे अधिकार बनते थे, लेकिन अधिनियम लागू होने के बाद नियम बदल गए है. नए नियम के तहत अब पोते या पोती को दादा की संपत्ति पर स्वतः अधिकार नही मिलता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन का एक अभिन्न अंग

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

47 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

47 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

48 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

57 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

58 minutes ago