ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से राऊज एवेन्यु कोर्ट में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. अमानतुल्लाह खान व उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, दंगा भड़काने और सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.
अमानतुल्लाह खान का कहना है कि वे कहीं नहीं गए है और अपने विधानसभा में ही मौजूद है.उनका कहना है कि उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है. इस बाबत उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक ईमेल भेजा है. इसमें दावा किया गया है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में है. वहां से कही फरार नही हुए है.
इसके अलावा पुलिस का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम एक अपराधी को पकड़ने गई थी. उसी दौरान अमानतुल्लाह खान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपराधी को वहां से भगा दिया. इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अमानतुल्लाह खान पर दर्ज की गई एफआईआर में धारा 221, 132 और 121 (1) सहित संबंधित बीएनएस धाराओं के हवाला दिया गया है.
पुलिस का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम शाहबाज खान को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन चला रही थी, जिसपर हत्या के प्रयास का आरोप था और वह घोषित अपराधी भी था. जब अमानतुल्लाह खान ने मामले में हस्तक्षेप किया, तो पुलिस अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन उसके बाद अमानतुल्लाह और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई. इसी बीच मौका पाकर भागने में सफल रहा. क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि जामिया नगर में 2018 में हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़ा घोषित अपराधी शाहबाज जामिया नगर में मौजूद है, जिसे पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम गई थी.
ये भी पढ़ें: मतदान केंद्र पर दुर्व्यवहार करने के मामले में सोमनाथ भारती को कोर्ट से बड़ी राहत, पढ़ें क्या है पूरा मामला
-भारत एक्सप्रेस
Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…
1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…