लीगल

IRCTC घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार पर फैसला 22 मई को; राऊज एवेन्यू कोर्ट तय करेगा आरोप

आईआरसीटीसी (IRCTC) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट आरोप तय करने को लेकर 22 मई को अपना फैसला सुनाएगी. इस मामले में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कुल 16 लोग आरोपी हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और तेज प्रताप यादव सहित अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की है.

CBI मामले में पहले ही तय हो चुके हैं आरोप

बता दें कि इस मामले में सीबीआई (CBI) द्वारा दर्ज केस में लालू प्रसाद यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप तय किए जा चुके हैं और वर्तमान में ट्रायल चल रहा है. सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 13(2) व 13(1)(d) के तहत आरोप लगाए हैं. अन्य आरोपियों में आईआरसीटीसी के पूर्व ग्रुप जनरल मैनेजर वी.के. अस्थाना, आर.के. गोयल और सुजाता होटल्स के निदेशक विजय कोचर व विनय कोचर भी शामिल हैं.

क्या है पूरा IRCTC घोटाला?

यह मामला वर्ष 2004 का है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे. उस समय रेलवे बोर्ड ने रेलवे की कैटरिंग और होटलों की सेवा पूरी तरह आईआरसीटीसी को सौंप दी थी. आरोप है कि इस दौरान रांची और पुरी के बीएनआर (BNR) होटलों के रखरखाव, संचालन और विकास के लिए जारी टेंडर में भारी अनियमितताएं बरती गईं. यह मामला ‘लैंड फॉर जॉब’ (Land for Job) मामले से पूरी तरह अलग है.

ये भी पढ़ें: ममता के जले पर मरहम या नमक! आखिर कोलकाता क्यों जा रहे हैं अखिलेश यादव? जानें असल मकसद

आरोपियों की दलीलें और जांच एजेंसियों का पक्ष

सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि सीबीआई के पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं. इसके विपरीत, सीबीआई ने 28 फरवरी को अदालत में पुरजोर तरीके से कहा था कि उसके पास अभियुक्तों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं. अब 22 मई को कोर्ट यह तय करेगा कि ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी आरोप तय किए जाएंगे या नहीं.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बॉक्स ऑफिस पर आ गया ‘राम नाम’ का तूफान! महज 8 दिन में 1000 करोड़ पार कर ‘रामायण’ ने रचा इतिहास

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के…

12 minutes ago

लो जी, एक नहीं, दो नहीं… निकले पूरे तीन-तीन चक्कर! इस्तीफे के बाद Nvidia CEO की ‘तीसरी प्रेमलीला’ का भंडाफोड़

दुनिया की दिग्गज AI कंपनी Nvidia के सह-संस्थापक और पूर्व CEO जेंसेन हुआंग ने निजी…

38 minutes ago

अगले 12 घंटे 16 राज्यों में मौसम का विकराल रूप! भारी बारिश और 60 की स्पीड से तूफान मचाएगा तांडव

IMD के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और…

2 hours ago

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, जानिए आज की तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का पूरा विवरण

चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय…

2 hours ago

धृति और बुधादित्य योग का महासंयोग…! इन 5 राशियों के लिए बेहद लाभकारी, जानिए मेष से मीन तक का राशिफल

13 नवंबर 2026 को धृति योग और बुधादित्य योग का विशेष संयोग बन रहा है.…

3 hours ago

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

11 hours ago