लीगल

सदगुरू की ईशा फाउंडेशन ने यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मानहानि याचिका दायर की

Isha Foundation Defamation Case: सदगुरू की ईशा फाउंडेशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मीडिया पर बदनाम करने का आरोप लगाया है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने मेंशन जल्द सुनवाई की मांग की. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच जल्द सुनवाई को तैयार हो गई है. कोर्ट सोमवार को दायर याचिका पर सुनवाई करेगा. यह याचिका यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ याचिका दायर की गई है.

याचिका में मांग की गई है कि सिंह को उनके खिलाफ कथित आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट डालने से रोका जाए. श्याम मीरा ने 24 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसका शीर्षक था- “सद्गुरु एक्सपोज्ड” जग्गी वासुदेव के आश्रम में क्या हो रहा है. उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी बनाया पक्षकार

इस विडियो में दावा किया गया कि ईशा फाउंडेशन के आश्रम में नाबालिगों का शोषण किया जा रहा है. इसपर फाउंडेशन के आपत्ति जताई और इसे झूठा और मानहानिकारक बताया. इसी के चलते उन्होंने मानहानि का मुकदमा दायर किया और कोर्ट से अपील की कि यूट्यूबर को इस तरह की सामग्री प्रकाशित करने पर रोक लगाए. दायर याचिका पर गूगल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स व मेटा को भी पार्टी बनाया गया है. ईशा फाउंडेशन ने हाई कोर्ट में कहा था कि यह वीडियो दुर्भावनापूर्ण व झूठा है.

फाउंडेशन के वकील ने कोर्ट से कहा था कि श्याम मीरा सिंह ने 19 फरवरी को उसके मुवक्किल को एक ईमेल भेजा था, जिसमें कहा गया था कि वह एक यूट्यूब पत्रकार है. वह सुरु  के नाबालिग लड़िकयों को अपने ऊपरी कपड़े उतारने के लिए कहने के बारे में एक वीडियो बनाने का इरादा रखता है. सिंह ने आरोपों के बारे में कुछ सवाल भी पूछे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को पिछले महीने महाशिवरात्रि से महज दो दिन पहले रणनीतिक और जानबूझकर जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें: अडानी कृष्णपट्टनम पोर्ट लिमिटेड की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

5 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

9 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

12 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

41 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

47 minutes ago