जस्टिस करिया ने बताया कि वे केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ पहले पेश हो चुके हैं, इसलिए मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. अब मुख्य न्यायाधीश नई बेंच का गठन करेंगे, जिस पर 23 अप्रैल को सुनवाई होगी.
यह जनहित याचिका वकील वैभव सिंह ने दायर की है. दायर जनहित याचिका में अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताई गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि जब अरविंद केजरीवाल जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के समक्ष रिक्यूजल एप्लिकेशन पर अपनी दलील रख रहे थे, तो सोशल मीडिया पर कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग को जान-बूझकर और सोची-समझी रणनीति के तहत दिल्ली हाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का उल्लंघन करते हुए पब्लिश किया गया है.
ये भी पढ़ें: डीजीसीए रिश्वत कांड: डिप्टी डीजी देवुला की रिमांड बढ़ी, सीबीआई खंगालेगी ‘5 लाख प्रति फाइल’ वाली डील का कच्चा चिट्ठा
दायर याचिका में केजरीवाल और पत्रकारों के अलावा, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संजीव झा, पुरनदीप साहनी, जरनैल सिंह, मुकेश अहलावत और विनय मिश्रा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है. साथ ही इस वीडियो को सोशल मीडिया से तुरंत हटाने की मांग की गई है. बता दें कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने इस केस से खुद को अलग करने से इनकार कर दिया था और केजरीवाल की सभी दलीलों का अपने फैसले में जिक्र किया है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…