Bharat Express DD Free Dish

डीजीसीए रिश्वत कांड: डिप्टी डीजी देवुला की रिमांड बढ़ी, सीबीआई खंगालेगी ‘5 लाख प्रति फाइल’ वाली डील का कच्चा चिट्ठा

भ्रष्टाचार के मामले में फंसे डीजीसीए के डिप्टी डीजी मुदावथ देवुला और भरत माथुर की सीबीआई रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ गई है. 5 लाख रुपये प्रति फाइल रिश्वत मांगने के आरोप में हुई इस गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अब बरामद डिजिटल सबूतों के साथ इनका आमना-सामना कराएगी.

DGCA Corruption Case CBI Remand of Deputy DG Mudavath Devula Extended
Edited by Vaibhav Gupta

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार डीजीसीए के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मुदावथ देवुला और एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि भरत माथुर की सीबीआई रिमांड की अवधि को 2 दिन के लिए बढ़ा दिया है.

5 दिन के लिए बढ़ी रिमांड की अवधि

मामले की सुनवाई के दौरान CBI ने कोर्ट को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को सबूतों के साथ आमना-सामना कराना है. लिहाजा 5 दिन के लिए सीबीआई रिमांड की अवधि को बढ़ाया जाए.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पिछले दिनों सीबीआई (CBI) की मांग पर दोनों को 3 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया था. जिसकी अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. दोनों आरोपियों को 19 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया था. जांच एजेंसी के मुताबिक यह मामला 2.5 लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा है.

क्या है आरोप?

आरोप है कि डीजीसीए के अधिकारी एक निजी एयरोस्पेस कंपनी के लिए डीजीसीए के पास लंबित फाइलों की मंजूरी और अनुचित लाभ पहुंचाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के प्रावधानों के तहत माथुर, देवुला और एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों के मुताबिक जिस प्रमुख कॉपोरेट समूह में माथुर काम कर रहे थे, उसे प्राथमिकी में नामजद नहीं किया गया है और एस्टेरिया एयरोस्पेस की मूल कंपनी है. सीबीआई की छापेमारी में 37 लाख कैश, सोने और चांदी के सिक्के और डिजिटल डिवाइस बरामद किया गया था.

सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक दोनों के बीच यह तय हुआ था कि फाइल को मंजूरी के लिए आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत के तौर पर प्रति फाइल पांच लाख रुपए देने होंगे.

ये भी पढ़ें: सबूतों के अभाव में बरी हुआ आरोपी: असम के चर्चित प्रधानाध्यापिका हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read