लीगल

मानहानि मामले में फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

मानहानि मामले में फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच रनौत की ओर से दायर याचिका पर 12 सितंबर को सुनवाई करेगी. रनौत को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राहत देने से इनकार करते हुए, याचिका को खारिज कर दिया था. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. कंगना रनौत ने उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले को रद्द करने की मांग की है.

किसान आंदोलन के दौरान अपमानजनक टिप्पणी का लगाया आरोप

बता दें कि पंजाब के बठिंडा जिले को 73 वर्षीय महिंदर कौर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है. महिंदर कौर ने दावा किया कि कंगना ने उनके खिलाफ झूठे और अपमानजनक टिप्पणियां की है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंगना रनौत ने अपने रीट्वीट में उन्होंने शाहीन बाग आंदोलन की दादी बिलकिस बानो के साथ जोड़ा था, जो पूरी तरह गलत था. कौर ने कहा कि वह 2020-21 के किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहीं थीं और उनकी तुलना शाहीन बाग की प्रदर्शनकारियों से करना उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुचाने वाला है. उन्होंने यह भी कहा था कि इस ट्वीट से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुचा और उनकी छबि खराब हुई है.

बठिंडा की निचली अदालत ने जनवरी 2021 में दायर मानहानि याचिका पर कंगना रनौत के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अगस्त 2025 में कंगला की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उनके बयान को जनहित में नहीं माना जा सकता हैं. किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था. इसमें दो बुजुर्ग महिलाओं को दिखाया गया था. कंगना ने इसे लेकर लिखा था, हाहाहा यह वही दादी है, जिन्हें टाइम मैगजीन में सबसे ताकतवर भारतीय महिला बताया गया था और वो 100 रुपये में उपलब्ध है.

ये भी पढ़े: दिल्ली हाईकोर्ट ने डीयू छात्र संघ चुनाव में नियमों का पालन सुनिश्चित करने का दिया आदेश

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago