लीगल

करुर भगदड़ मामले पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, कहा– मद्रास हाईकोर्ट की कार्यवाही में कुछ तो गड़बड़ है

Karur Stampede Case: तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के मामले में के के रमेश नामक व्यक्ति की ओर से दायर याचिका पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. साथ ही कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को जवाबी हकफनामा दाखिल करने के लिए आठ सप्ताह का समय दे दिया है.

जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस विजय विश्नोई की पीठ ने मद्रास हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा भेजी गई रिपोर्ट को देखने के बाद कहा कि हाई कोर्ट में कुछ गड़बड़ है. कोर्ट ने कहा हाई कोर्ट में कुछ गलत हो रहा है, हाई कोर्ट में जो हो रहा है वह सही नही हो रहा है. रजिस्ट्रार जनरल ने एक रिपोर्ट भेजी है. साथ ही कोर्ट ने इस मामले में अपने फैसले में बदलाव करने से इनकार कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने ‘मूल निवासी’ शब्द हटाने से किया इनकार

दरअसल सीबीआई जांच का आदेश देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पैरा 33 में मूल निवासी शब्द के प्रयोग पर आपत्ति जताई थी. जिसमें कोर्ट ने संशोधन करने से इनकार कर दिया है. इससे पहले कोर्ट ने पूर्व जज अजय रस्तोगी को समिति का प्रमुख नियुक्त किया था, जो सीबीआई जांच की निगरानी करेगी. अभिनेता विजय की रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

हाईकोर्ट ने भगदड़ पर उठाए सवाल

यह याचिका बीजेपी नेता उमा आनंदन की ओर से दायर की गई थी. मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था कि एक इंसान होने के नाते, मैं इन मौतों पर शोक व्यक्त करता हूं. एक न्यायाधीश होने के नाते, इतनी सारी जानें जाते देखना बहुत कष्टदायक है. उन्होंने कहा था आपने क्या कार्रवाई की? आपने ऐसा होने दिया, और अब कहते हैं कि केवल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि इस घातक घटना के संबंध में कई सवाल हैं, जिसमें संभावित आधिकारिक उदासीनता भी शामिल हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

17 राज्यों में मौसम ने मारा तगड़ा यू-टर्न! 90 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का बड़ा अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के बीच देश के कई…

2 minutes ago

नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो! गांधीनगर में पारंपरिक खेलों के जरिए युवाओं को मिला ‘फिट इंडिया’ का मंत्र

गुजरात के गांधीनगर में शनिवार को 'नशा मुक्त भारत' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.…

3 minutes ago

लॉरेंस का कट्टर दुश्मन… अमेरिका के चढ़ा हत्थे! जानें कौन है भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI द्वारा गिरफ्तार किए जाने का…

34 minutes ago

24 अक्टूबर महागोचर: सूर्य-शुक्र की युति और बुध वक्री चाल से बड़ा उलटफेर! क्या सच में आने वाला है संकट?

24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…

2 hours ago

सूर्य-शुक्र की युति से ग्रहों की चाल में मचेगा भौकाल! इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क वाले सावधान

24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…

2 hours ago