लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने अमित कत्याल की जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका खारिज की, कहा- ‘बड़ी मछलियां पकड़िए’

सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव के करीबी अमित कत्याल को मिली जमानत को रद्द करने की मांग वाली ईडी की ओर से दायर याचिका का निपटारा कर दिया है. जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट आदेश में दखल नही दे सकता है.

कोर्ट ने ईडी से कहा कि ये कोई बड़ी मछली नहीं है. मुख्य लोगों को गिरफ्तार नही किया गया है. कोर्ट ने ईडी से पूछा कि सिर्फ छोटी मछलियों के पीछे क्यों पड़े हैं? क्या आप उनके पीछे जाने से डरते है.

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इंकार

कोर्ट ने कहा कि आपने 11 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नही किया? वही ईडी की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश कानून की दृष्टि से ठीक नहीं है इसे खारिज किया जाना चाहिए. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने जमानत देते हुए कहा आरोपी काफी समय से जेल में है और इस मामले में सहआरोपी को पहले ही जमानत मिल चुकी है.

ऐसे में आरोपी की जमानत मंजूर की जाती है. दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस नीना कृष्णा बंसल ने अमित कत्याल को जमानत दिया था. जिसके खिलाफ ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. ईडी का आरोप है कि अमित कत्याल ए के इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक है और उन्होंने ऐसे उम्मीदवारों से जमीन लेकर वह संपत्ति लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के नाम ट्रांसफर कार्रवाई, जिन्हें रेलवे में नौकरी दी गई थी.

पहले ही मिल चुकी है सहआरोपियों को जमानत

ईडी ने यह भी दावा किया कि कत्याल ने इस कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े धन का प्रबंधन करने में यादव परिवार की मदद की. अमित कत्याल को 10 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में राजद सुप्रीमो के परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी आरोपी हैं. 22 मई को निचली अदालत ने कत्याल की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें राहत देने के लिए पर्याप्त आधार नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी में अनियमितताओं पर दायर सभी याचिकाएं निपटाईं, केंद्र के सुधार प्रस्तावों को दी मंजूरी

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago