विधायक नरेश बालियान. (फाइल फोटो)
MCOCA Case: मकोका के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान की ओर से दायर जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट के स्पेशल जज दिग्विजय सिंह 15 मई को सुनवाई करेंगे. दायर जमानत याचिका में कहा गया है कि इस मामले में जांच लगभग पूरी हो गई है. चार्जशीट दाखिल हो चुका है.
बलियान 4 दिसंबर 2024 से जेल बंद है. लिहाजा जमानत दी जाए. नरेश बलियान ने चार्जशीट दाखिल होने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अपनी जमानत याचिका को वापस ले लिया था. निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद बलियान हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
दिल्ली पुलिस ने मकोका के मामले में नरेश बलियान, साहिल उर्फ पोली, विजय गहलोत उर्फ कालू और ज्योति प्रकाश के खिलाफ मकोका की धारा तीन और चार के तहत सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया है. जिसपर कोर्ट 19 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर रखा है.
दिल्ली पुलिस ने आरोपी विकास गहलोत नक बयान मकोका की धारा 18 के तहत दर्ज किया है. उसे हाल ही में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. जबरन वसूली के मामले में 30 नवंबर को बलियान को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन इस मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें मकोका के तहत गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है.
कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.
ये भी पढ़ें: भारत ने पिछले कुछ घंटों में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, बड़े स्तर पर नुकसान की खबर
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…