देश

पाकिस्तानी एजेंट की भूमिका निभा रही हैं महबूबा मुफ्ती? भारत-पाकिस्तान तनाव पर दिया बयान, उठाई ये मांग

Bharat Pakistan Tension: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए भारत से शांति की पहल करने का आह्वान किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सॉफ्ट पावर और उपमहाद्वीप में नेतृत्वकारी भूमिका का उपयोग कर तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए. महबूबा मुफ्ती के इस बयान से ऐसा लगता है कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर के एजेंडे को आगे बढ़ा रही हैं, इसलिए महबूबा मुफ्ती पाकिस्तान के एक हरकारे की भूमिका निभा रही हैं.

Mehbooba Mufti ने क्या कहा?

महबूबा ने अपने बयान में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत-पाक तनाव के मामले में अमेरिका एक निश्चित बिंदु से आगे हस्तक्षेप नहीं करेगा. हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से संपर्क कर तनाव कम करने का आग्रह किया है. महबूबा ने इस घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि भारत को अब अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर रहने के बजाय अपनी ताकत और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा करना चाहिए.

Mehbooba Mufti ने एक्स पर किया पोस्ट

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “शुरू में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मामले में अमेरिका एक निश्चित बिंदु से आगे हस्तक्षेप नहीं करेगा, लेकिन अब स्थिति की चिंताजनक गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से संपर्क किया है और तनाव कम करने का आग्रह किया है. भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और अब एक उभरती हुई शक्ति/सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में – जिसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और जो वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है, उसे असंगत अंतरराष्ट्रीय समर्थन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए. इसके बजाय, भारत को उपमहाद्वीप में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका को अपनाना चाहिए और तनाव कम करने के लिए पहला कदम उठाना चाहिए. दुनिया हमें देख रही है. यह भारत के लिए मजबूती से खड़े होने और यह दिखाने का समय है कि उसकी असली ताकत परमाणु हथियारों में नहीं बल्कि उसकी सॉफ्ट पावर और शांति के प्रति प्रतिबद्धता में निहित है.”

यह भी पढ़ें- भारतीय सैनिकों के रोने से लेकर एयरपोर्ट धमाकों तक…PIB फैक्ट चेक में बेनकाब हो गया कायर पाकिस्तान, फेक न्यूज प्रोपैगेंडा औंधे मुंह गिरा

पाक गोलीबारी में एडीएम की मौत

इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान की गोलाबारी में राजौरी के एडीसी राज कुमार थापा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सीमा पार से गोलाबारी के कारण राजौरी में हमारे एक बहादुर अधिकारी – राज कुमार थप्पा एडिशनल डीसी की दुखद मौत के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. युद्ध हमेशा एक त्रासदी होती है, लेकिन यह और भी अधिक दुखद हो जाती है जब बच्चों सहित निर्दोष नागरिक इस हिंसा का खामियाजा भुगतते हैं. प्रतिशोध के क्रम में हमने पहले ही बहुत से कीमती जीवन खो दिए हैं और इसके खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उनकी आत्मा को शांति मिले.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago