लीगल

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

MEERUT STAMP SCAM CRACKDOWN: मेरठ में करोड़ों रुपये के चर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. घोटाले के आरोपी स्टांप विक्रेता अक्षय गुप्ता से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है. इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की संपत्तियों और उनकी भूमिका की भी जांच जारी है.

यह वही मामला है, जिसमें फर्जी स्टांप के जरिए बड़ी संख्या में बैनामे कराए जाने का खुलासा हुआ था. जांच में 997 बैनामों में 1,577 फर्जी स्टांप इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी. पुलिस की रिपोर्टों में घोटाले की रकम 11 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है. अक्षय गुप्ता स्टांप विक्रेता था और घोटाले के मुख्य आरोपी विशाल वर्मा से उसके संबंधों की जांच हुई थी. पुलिस ने 12 जनवरी 2025 को अक्षय गुप्ता को गिरफ्तार किया था. उस समय पुलिस ने उससे पूछताछ के आधार पर घोटाले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की थी. जांच के दौरान विशाल वर्मा और अक्षय गुप्ता के बीच पैसों के लेनदेन से जुड़ी बातचीत का ऑडियो भी सामने आया था, जिसे जांच में शामिल किए जाने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही थी.

997 बैनामों में फर्जी स्टांप पाए गए

मामले का खुलासा रजिस्ट्री कार्यालय की जांच के दौरान हुआ था. शुरुआती जांच में 997 बैनामों में फर्जी स्टांप पाए गए थे. बाद की जांच में फर्जी स्टांप की संख्या 1,577 और घोटाले की रकम 11 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई. इस मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे. जांच में कई प्रॉपर्टी डीलरों और अन्य लोगों के नाम भी सामने आए थे. जनवरी 2025 में इस मामले में सातवां मुकदमा भी दर्ज किया गया था, जिसमें विशाल वर्मा के साथ दो प्रॉपर्टी डीलरों को नामजद किया गया था.
दिसंबर 2025 में अक्षय गुप्ता एक अलग मामले में फिर पुलिस की कार्रवाई के घेरे में आया.

क्‍या आरोप था

आरोप था कि जेल से जमानत पर रिहाई के लिए फर्जी जमानतदार और कूटरचित पुलिस सत्यापन रिपोर्ट का इस्तेमाल किया गया. जांच में जिन पुलिसकर्मियों के नाम से रिपोर्ट भेजी गई थी, उनकी संबंधित थानों में तैनाती नहीं मिली. इसके बाद सिविल लाइन थाने में अक्षय समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. फर्जी स्टांप मामले की जांच बाद में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को भी सौंपे जाने की जानकारी सामने आई थी. वही मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का कहना है कि आज पुलिस ने अक्षय गुप्ता की संपत्तियां कल की इस प्रकरण में जो भी दोषी हैं उनकी संपत्तियों की डिटेल कलेक्ट की जा रही है, कोर्ट के आदेश पर अन्य आरोपियों की भी संपत्तियों कुर्क कर दी जाएगी.

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

हरीश शर्मा

Recent Posts

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

11 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

16 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

20 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

22 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

22 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

41 minutes ago