Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

scam

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने मंगलवार को कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी स्टांप वेंडर अक्षय गुप्ता की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. रजिस्ट्री कार्यालय की जांच में 997 बैनामों में 1,577 फर्जी स्टांप के इस्तेमाल का पर्दाफाश हुआ था. पुलिस अब मामले के अन्य नामजद आरोपियों और प्रॉपर्टी डीलरों की संपत्तियों का ब्योरा तैयार कर रही है.

बढ़ते डिजिटल दौर में साइबर ठग असली जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट बनाकर लोगों का पर्सनल डेटा और बैंक बैलेंस उड़ा रहे हैं. इस ऑनलाइन धोखाधड़ी से जनता को बचाने के लिए PIB फैक्ट चेक ने कुछ बेहद आसान और असरदार तरीके साझा किए हैं, जिससे फर्जी वेबसाइट की तुरंत पहचान की जा सकती है.

Bollywood fraud: सूरत में बॉलीवुड कलाकारों के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी अनिंदा शील ने अरिजीत सिंह, नोरा फतेही और कपिल शर्मा के शो कराने का झांसा देकर 1 करोड़ 41 लाख रुपये से ज्यादा वसूले.

Honey Trap Gang Busted: इंदौर के पास महू में हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ हुआ, पूर्व सैनिक को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली मुख्य आरोपी भावना समेत तीन गिरफ्तार किए गए.

LPG Black Marketing: पश्चिम एशिया की जंग के कारण हुए एलपीजी क्राइसिस के बीच राजधानी दिल्‍ली में गैस की कालाबाजारी सामने आई है. भारत एक्सप्रेस की टीम ने गैस सिलेंडरों की संदिग्ध गाड़ी को खोजा, जिससे ब्‍लैक में सिलेंडर निकाले जा रहे थे.

Bharat Express Sting Operation: भारत एक्‍सप्रेस के स्टिंग ऑपरेशन 'नोएडा के खिलाड़ी' में बड़ा घोटाला उजागर हुआ. नोएडा सेक्टर 107 के सनवर्ल्ड वनालिका प्रोजेक्ट में बिल्डर ने बिना मंजूरी के एक्स्ट्रा मंजिलें बनाईं, अथॉरिटी ने आंखें मूंद लीं. 44 करोड़ का था रिश्वतकांड

Ramabai Christian Hospital scam: शहडोल के रामाबाई क्रिश्चियन अस्पताल की जमीन और करोड़ों रुपये के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चार साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अब्राहम क्रिस्टी और प्रयास कुमार प्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

UP News: लखनऊ के बैंक ऑफ इंडिया सदर शाखा में वन निगम के नाम पर फर्जी खाता खोलकर 64 करोड़ 82 लाख रुपए का गबन किया गया. ब्रांच मैनेजर की शिकायत पर CBI ने केस दर्ज कर दिल्ली, गाजियाबाद और कानपुर में छापेमारी की.

Filmmaker Vikram Bhatt Arrest: विक्रम भट्ट को राजस्थान पुलिस ने 30 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया. पत्नी श्वेतांबरी समेत साली के घर से पकड़े गए. भट्ट पर डॉक्टर अजय मुर्डिया की पत्नी की बायोपिक के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप हैं.

Medical Education Scam: ED ने दिल्ली-यूपी समेत 10 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है.