लीगल

एमजे अकबर की अपील पर 19 सितंबर को होगी सुनवाई, प्रिया रमानी को बरी किए जाने को दी चुनौती

दिल्ली हाईकोर्ट पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की अपील पर 19 सितंबर को सुनवाई करेगा. अपील में पत्रकार प्रिया रमानी को आपराधिक मानहानि मामले में बरी किए जाने को चुनौती दी गई है. रमानी के एक वकील ने कोर्ट से बहस करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता के उपलब्ध नहीं रहने के आधार पर सुनवाई स्थगित करने की मांग की थी.

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने उसे स्वीकार करते हुए सुनवाई स्थगित कर दी. अकबर ने निचली अदालत के 17 फरवरी, 2021 के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें रमानी को बरी करते हुए कहा गया था कि एक महिला को दशकों बाद भी अपनी पसंद के किसी भी मंच पर शिकायत रखने का अधिकार है. कोर्ट ने 13 जनवरी, 2022 को निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अकबर की अपील पर विचार करने पर सहमति जताई थी.

अकबर की अपील में कहा गया है कि निचली अदालत ने उनके आपराधिक मानहानि मामले पर फैसला अनुमानों एवं अटकलों के आधार पर किया है. रमानी ने वर्ष 2018 में ‘मी टू’ अभियान के दौरान अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. इसके बाद अकबर ने दशकों पुराने आरोपों को लेकर कथित रूप से उन्हें बदनाम करने के लिए 15 अक्टूबर, 2018 को रमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने 17 अक्टूबर 2018 को विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें: केरल में विधेयकों की मंजूरी पर राज्यपाल से विवाद, सुप्रीम कोर्ट 6 मई को करेगा सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

18 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

26 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

42 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

52 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

1 hour ago