लीगल

Nawada Inter Exam 2026 में सख्ती, जूता पहनने पर नो एंट्री, DM और SP की सख्त चेतावनी

बिहार के नवादा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. गांधी इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जूता पहनकर आने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया, जिससे छात्रों में हलचल देखी गई.

बिहार के नवादा में स्थित गांधी इंटर विद्यालय में चल रही इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान प्रशासन ने छात्रों के जूता पहनने पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया है.जब मंगलवार को विद्यार्थियों परीक्षा देने गेट पर पहुंचे तो वहीं उन्हें अपने जूते उतारने पड़े, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी गई.

जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान खुद परीक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं. अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. समय का पालन और अनुशासन सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है.

समय पर पहुंचने का निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को किसी भी हाल में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा और छात्र अगर किसी भी प्रकार से एंट्री करते हैं तो कार्रवाई सुनिश्चित होगी. परीक्षा केंद्रों पर सख्ती भी बढ़ा दी गई है.

केंद्रों पर की गई सख्ती का सकारात्मक असर

परीक्षा केंद्रों पर की गई सख्ती का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है. छात्र समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. जिला प्रशासन की ओर से चौक-चौराहों पर पोस्टर, माइकिंग और अन्य माध्यमों से समय पर पहुंचने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

दूसरी पाली में भी वही सेम नियम

वहीं , दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान भी गांधी इंटर विद्यालय में जूता पहनने पर रोक सख्ती से लागू रही. प्रवेश के दौरान सभी छात्रों को अपने जूते गेट पर ही उतारने पड़े, इसके बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में जाने का पर्मिशन दिया गया.

देर से आने वालों को नहीं मिली एंट्री

परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा हॅाल में प्रवेश नहीं करने दिया गया. प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा के नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे.

यह भी पढ़े:

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago