लीगल

पटियाला हाउस कोर्ट ने ओलंपिक पदक विजेता के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले को किया बंद

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ओलंपिक पदक विजेता के खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले को खत्म कर दिया है. कोर्ट ने मामले को तब बंद कर दिया जब दोनों पक्षों ने अदालत को बताया कि उन्होंने आपस में मामले को सुलझाने का मन बना लिया है. जिसके बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट यशदीप चहल ने मामले को बंद करने का आदेश दिया.

कोर्ट ने बजरंग पुनिया को दिया था जमानत

इस मामले में कोर्ट ने 9 नवंबर 2023 को बजरंग पुनिया को जमानत दे दिया था. पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग पुनिया ने कहा था कि दहिया के पास उनके आंदोलन का विरोध करने का नैतिक आधार नहीं है, क्योंकि उनके विरुद्ध दुष्कर्म का मामला चल रहा है. दहिया ने तब अदालत का रुख किया था.

कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत समन किया था जारी

कोर्ट ने बजरंग पुनिया को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि के मामले में समन जारी किया था. दहिया ने दायर अर्जी में कहा है कि बजरंग पुनिया ने 10 मई 2023 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक प्रेस कांफ्रेंस में मनगढ़ंत आरोप लगाए थे. इन आरोपों के जरिए उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई.

याचिका में कही गई ये बात

याचिका में यह भी कहा गया है कि बजरंग पुनिया के साथ कुछ महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. बता दें कि देश के शीर्ष पहलवानों में शुमार बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित कुछ अन्य पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में कई दिनों तक प्रदर्शन किया था.

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

29 seconds ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

15 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

2 hours ago