Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए विवादास्पद बयान के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका अब वापस

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर विवादास्पद बयान के खिलाफ दायर याचिका को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ले लिया है.

Udhayanidhi Stalin with father and Tamil Nadu CM MK Stalin. (Photo Credit: X/Udhaystalin)

पिता और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के साथ उदयनिधि स्टालिन.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए विवादास्पद बयान के खिलाफ दायर याचिका याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है. इस याचिका को अधिवक्ता विनीत जिंदल ने दायर किया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उदयनिधि स्टालिन ने अपने बयान में सनातन धर्म के खिलाफ उत्तेजक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने इस बयान को भड़काऊ और उकसाने वाला बताया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 28 अप्रैल 2023 को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भड़काऊ भाषणों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था. हालांकि, इस मामले में दिल्ली और चेन्नई पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था, जिससे कोर्ट की अवमानना का आरोप लगा था.

सितंबर 2023 में उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों से की थी, जिसके बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था. अब याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital