लीगल

राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी संजय बडाया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले मामले में गिरफ्तार संजय बडाया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने संजय बडाया को जमानत दे दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ईडी द्वारा जब्त किए गए सभी दस्तावेजी सबूतों से छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं है. कोर्ट ने कहा कि अभी आरोप तय नहीं हुए हैं, 50 गवाहों से पूछताछ होनी है और सबूत 8000 पेज के हैं और त्वरित सुनवाई दूर की कौड़ी है. हम आवेदन की अनुमति देते है.

ईडी की ओर से पेश जोहेब हुसैन ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि संजय बडाया के पिता के खाते में 1.05 करोड़ रुपए आए. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जबकि बडाया विधेय आरोपी नहीं है. संजय बडाया पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी के करीबी माने जाते है. ईडी के अनुसार संजय बडाया निजी ठेकेदारों और बिचौलियों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क में था और पीएचईडी के अधिकारियों की ओर से रिश्वत ले रहा था. वह अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच सेतु की भूमिका निभा रहा था.

जांच में सामने आया है कि संजय बडाया पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी का दाहिना हाथ था और पीएचईडी कार्यालय और इसकी फाइलों में उसका दखल रहता था. संजय बडाया की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील ने कहा कि उसे प्रकरण में एक अन्य व्यक्ति को दिए गए बयानों के आधार पर आरोपी नहीं बनाया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि महेश मित्तल की ओर से दी गई राशि के संबंध में भी अभियोजन के पास कोई ठोस आधार नहीं है. इसलिए आरोपी को जमानत दी जाए.

बता दें कि जल जीवन मिशन के 900 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले की जांच एसीबी, ईडी और सीबीआई भी कर रही है. इस मामले में ईडी ने 2023 सितंबर में जयपुर और अलवर में नौ जगहों पर छापे मारे थे. इस दौरान 2.50 लाख नकद, एक किलो सोने की ईट और करोड़ो की प्रॉपर्टी के कागजात और कुछ अधिकारियों के रिश्तेदारों के नाम से लेन देन से संबंधित दस्तावेज मिले थे. ईडी ने महेश मित्तल, प्रॉपर्टी कारोबारी संजय बडाया, कल्याण सिंह कविया, विशाल सक्सेना, माया लाल सैनी, पद्म चंद जैन, तहसीलदार सुरेश शर्मा और अमिताभ कौशिक के यहां सर्च अभियान चलाया था.


ये भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट 7 जनवरी को करेगा सुनवाई


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago