लीगल

जोजरी नदी मामले में सुप्रीम कोर्ट की दोटूक, अफसरों को कहा- नहीं सुधरे हालात तो चलेगा अवमानना केस

राजस्थान के प्रदूषित जोजरी नदी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. कोर्ट ने अधिकारियों के खिलाफ अवमानना का मुकदमा चलाने की चेतावनी दी है. कोर्ट ने सरकार की कार्रवाई को बेहद सुस्त बताते हुए कहा कि अधिकारी जमीनी स्तर पर काम नहीं कर रहे है.

अदालत ने चेतावनी दी कि अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो वह जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना की कार्रवाई शुरू कर सकती है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ मामले में 10 दिसंबर को आदेश पारित करेगा.

मामले की सुनवाई के दौरान राजस्थान सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट से कहा कि वे सरकार को सलाह दें कि अधिकारी कागजी कार्रवाई और प्रशासनिक प्रक्रियाओं से बाहर निकलकर जमीन पर काम करें.

कोर्ट ने साफ कहा कि वह इस मामले को नौकरशाही की देरी और लालफीताशाही के कारण लटकने नही देगा. कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सकारात्मक कार्रवाई और ठोस कार्ययोजना सामने नहीं आई तो अधिकारियों को इसके परिणाम भुगतने होंगे. इसका असर सिर्फ अधिकारियों पर नही बल्कि पूरे राज्य पर पड़ेगा.

एमिकस क्यूरी ने कोर्ट को दी जांच और कार्रवाई की जानकारी

वही सुनवाई के दौरान मामले में नियुक्त एमिकस क्यूरी ने कोर्ट को बताया कि 26 अक्टूबर के आदेश के तहत राज्य सरकार ने अवैध बजरी खनन की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की है. इस मामले में कुछ एफआईआर भी दर्ज किया गया है. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में निर्देश दिया था कि नदियों के हाई फ्लड लेवल और बफर जोन का वैज्ञानिक तरीके से निर्धारण होने तक नदी के.आसपास या उसके परिस्थितिकी क्षेत्र में किसी नए औधोगिक प्रतिष्ठान की अनुमति नही दी जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट की राजस्थान के अधिकारियों को फटकार

इससे पहले कोर्ट ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था इन अधिकारियों के खिलाफ आने वाले समय में जांच का आदेश दे सकता है. कोर्ट ने पूछा था कि अभी फिलहाल क्या स्थिति है? जस्टिस संदीप मेहता ने पूछा था राजस्थान के अधिकारी सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश के आधार पर यह कह सकते हैं कि नदी की चौड़ाई को सूखे मौसम के बहाव के हिसाब से मापा जाए? उन्होंने पूछा था सुप्रीम कोर्ट का कौन सा आदेश ऐसा कहता है? हमें बताएं और कौन सा अधिकारी है जो यह आदेश लेकर आया है? कोर्ट ने यह भी पूछा था किस आदेश में इस तरह की व्याख्या करने की अनुमति दी गई है? कोर्ट ने इस दौरान लूनी नदी का हवाला दिया.

जस्टिस मेहता ने कहा था कि नदी पर बने एक पुल की चौड़ाई लगभग 1782 मीटर है, जबकि राज्य के अधिकारी ने नदी के बहाव की चौड़ाई सिर्फ 8 मीटर बताई है. जो आकंड़े दिए गए हैं, वे पूरी तरह से बेतुका है, यह बेतुकेपन की हद है. उन्होंने राजस्थान सरकार की ओर से पेश वकील से कहा था आपके अधिकारी का कहना है कि बहाव सिर्फ 8 मीटर है और वे सूखे मौसम के बहाव का हवाला दे रहे हैं.

राजस्थान सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा था कि यह जानबूझकर किया गया है या नही इसका पता लगाना होगा. कोर्ट ने राज्य सरकार के इस दावे पर भी सवाल उठाया था, लूनी एक मौसमी नही है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

IAS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! 64 विला खरीद मामले में ACB जांच रोकने से इनकार

राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल को 64 विला खरीद और किराये पर देने…

4 minutes ago

155 करोड़ से ज्यादा पर्यटक, 90 लाख MSME और एक्सप्रेसवे का जाल! सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने कैसे चौंकाया? पढ़ें-Explainer

UP Industrial Development: उत्तर प्रदेश में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, MSME और इंफ्रास्ट्रक्चर के…

4 minutes ago

बजट 2027-28 में शिक्षा, AI और रोजगार पर रह सकता है फोकस, कक्षा 5 तक हर बच्चे को अखबार पढ़ने लायक बनाने का सुझाव

Union Budget 2027-28: केंद्रीय बजट 2027-28 से पहले हुई बैठकों में शिक्षा, AI, साइबर सुरक्षा…

34 minutes ago

अशोक चौधरी ने सहायक प्राध्यापक पद से इस्तीफा देकर अपनी गलती मानी- तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी के ए एन कॉलेज…

36 minutes ago

Rule Changes From 1st December : क्रेडिट कार्ड, लोन, एलपीजी और भी बहुत कुछ- 1 दिसंबर से क्या-क्या बदलने वाला है? जानें डिटेल

Rule Changes From 1st December : 1 दिसंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड शुल्क, कमोडिटी ट्रेडिंग…

57 minutes ago