लीगल

मशहूर संगीतकार एआर रहमान को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत

मशहूर संगीतकार एआर रहमान और फिल्म निर्माता कंपनी मद्रास टॉकीज को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. जस्टिस सी हरिशंकर और जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला की पीठ ने सिंगल बेंच के फैसले को रद्द कर दिया है.

डागर बंधुओं को उचित सम्मान देने का आदेश

कोर्ट ने कहा कि एक कलाकार का किसी रचना को गाना या प्रस्तुत करना यह साबित नहीं करता कि वही उसका रचयिता भी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि हम मान ले कि जिसने रचना को प्रस्तुत किया वही उसका संगीतकार है, तो हमें कॉपीराइट अधिनियम में संगीतकार की परिभाषा ही बदलनी होगी. कोर्ट बाद में विस्तृत फैसला सुनाएगा.

दिल्ली हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने रहमान और मद्रास टॉकीज को गाने के क्रेडिट में सुधार करने और डागर बंधुओं को उचित सम्मान देने का आदेश दिया था. साथ ही सिंगल बेंच ने 2 करोड़ रुपए कोर्ट रजिस्ट्री में जमा करने और डागर परिवार को 2 लाख रुपए का हर्जाना देने का निर्देश दिया था. आरोप है कि यह गाना मशहूर शास्त्रीय गायक उस्ताद फैयाजुद्दीन वसीफुद्दीन डागर के पिता और चाचा द्वारा रचित शिवा स्तुति की नकल है.

हर प्लेटफार्म पर गाने के क्रेडिट को करें सही

जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने रहमान और मद्रास टॉकीज को गाने के क्रेडिट में सुधार करने और डागर बंधुओं को उचित सम्मान देने का आदेश दिया था. कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा था कि संगीत की रचना, लय और ताल मूल गीत से काफी मिलते हुए हैं. इसलिए ये कॉपीराइट उल्लंघन के दायरे में आता है.

कोर्ट ने यह भी कहा था कि वीरा राजा वीरा गाना यूट्यूब और ओटीटी समेत जहां-जहां मौजूद है, उन सभी प्लेटफार्म से गाने के क्रेडिट को सही किया जाए. इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफार्म पर एक नई स्लाइड बनाई जाए जिसमें दिवंगत उस्ताद एन फैयाजुद्दीन डागर और दिवंगत उस्ताद जहीरुद्दीन डागर द्वारा शिव स्तुति पर आधारित रचना लिखा जाए.

गाना शिवा स्तुति से कॉपी

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उस्ताद फैयाजुद्दीन वसीफुद्दीन डागर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि वीरा राजा वीरा गाने की धुन उनके पिता उस्ताद नासिर फैयाजुद्दीन डागर और चाचा द्वारा उस्ताद नासिर जाहिरूद्दीनडागर द्वारा रचित शिवा स्तुति से कॉपी की गई है.

डागर ने दावा किया कि भले ही गाने के बोल अलग है, लेकिन इसका संगीतमय ढांचा, लय और बीट्स शिवा स्तुति से पूरी तरह मिलते-जुलते है. हालांकि एआर रहमान ने आरोपों से इनकार कर दिया है. एआर रहमान ने कहा कि शिव स्तुति ध्रुपद शैदी के अंदर के ट्रेडिशनल कम्पोजीशन है, जो पब्लिक डोमेन का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर के वकीलों के साथ दुर्व्यवहार पर जताई कड़ी नाराजगी

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

6 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

23 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

39 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

53 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago