जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में आरोपी पहलवान सुशील कुमार की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 4 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से विस्तृत स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेल अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाया है.
हाल ही में रोहिणी कोर्ट ने सुशील पहलवान की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद सुशील पहलवान ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने सुशील कुमार को हाई कोर्ट से मिली जमानत को रद्द करते हुए सरेंडर करने का आदेश दिया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने मार्च में सुशील कुमार को नियमित जमानत दे दिया था. निचली अदालत ने जुलाई 2024 में सुशील कुमार की ओर से जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. जिसके बाद सुशील कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
मामले की सुनवाई के दौरान सुशील कुमार की ओर से पेश वकील ने कहा था कि वह साढ़े तीन साल से जेल में बंद है और निकट भविष्य में मुकदमे के खत्म होने की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि अभियोजन पक्ष ने 222 गवाहों में से.अब तक केवल 31 गवाहों से ही पूछताछ की है. इसमें आगे कहा गया था मामले का मुख्य गवाह उसे पहचानने में विफल रहा.
इस मामले में पहले ही आरोप तय हो चुका है. इससे पहले जमानत पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने पांच पेज का स्टेट्स दाखिल कर कहा था कि मृतक सागर धनखड़ की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई. अन्य घायलों को भी गंभीर चोटें पहुचाई गई. पीड़ितों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से अगवा कर छत्रसाल स्टेडियम में कथित अपराध के मकसद से लाने का आरोप लगाया. गवाहों को प्रभावित करने की आशंका को देखते हुए जमानत याचिका खारिज करने की मांग की थी. सुशील कुमार मई 2021 में 23 वर्षीय जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की मौत के केस में मुख्य आरोपी है. सुशील पहलवान पर हत्या सहित गैर कानूनी सभा और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया था.
मई 2021 में छत्रसाल स्टेडियम में झगड़े के दौरान 23 वर्षीय सागर धनखड़ की मौत हो गई थी. आरोप है कि सुशील कुमार जूनियर पहलवानों के बीच अपना दबदबा बनाए रखना चाहते थे और इसी के चलते उन्होंने हंगामे की योजना बनाई थी. इस झगड़े में सागर के दोस्त सोनू और तीन अन्य लोग भी घायल हुए थे.
यह भी पढ़ें: बाबर/बाबरी मस्जिद पर याचिका: दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…