लीगल

साकेत कोर्ट ने बच्ची से बलात्कार के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने 8 साल पहले हुई छह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि दोषी को किसी भी तरह की नरमी का हकदार नहीं है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनु अग्रवाल ने आईपीसी और पॉक्सो के तहत एक व्यक्ति को दोषी ठहराया है.

अदालत ने कहा कि बाल यौन शोषण के व्यापक और गंभीर परिणाम हो सकते हैं. यह पीड़ित के मनोविज्ञान और शारिरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, जिससे उसे जीवन भर परेशानी झेलनी पड़ती हैं. बच्चे को बहुत अधिक आघात का सामना करना पड़ता है.

अदालत ने वर्ष 2017 में हुए इस अपराध की गंभीरता और व्यक्ति की अपराध के दौरान पीड़िता को चोट पहुचाएं जाने की बात पर गौर किया. उसने कहा कि दोषी किसी भी तरह की नरमी का हकदार नहीं है. व्यक्ति ने बच्ची का उस समय अपहरण कर लिया था, जब वह पार्क में खेलने गई थी और उसने उसके साथ बलात्कार किया था.

ये भी पढ़ें: “दशकों से हाशिए पर रहे लोगों की आवाज बनेगा वक्फ कानून”, Waqf Amendment Bill संसद से पास होने पर PM Modi बोले- हम ऐसे युग में…

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

35 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

46 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago