पीएम मोदी.
PM Modi On Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल तमाम विरोधों के बीच संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है. वक्फ बिल पास होने पर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिल पास होने पर अपने विचार रखे.
“लंबे समय से हाशिए पर रहे लोगों को मदद मिलेगी”
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “संसद के दोनों सदनों द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का पारित होना सामाजिक-आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और समावेशी विकास के लिए हमारी सामूहिक खोज में एक महत्वपूर्ण क्षण है. इससे विशेष रूप से उन लोगों को मदद मिलेगी जो लंबे समय से हाशिये पर हैं, जिससे उन्हें आवाज़ और अवसर दोनों से वंचित रखा गया है.”
The passage of the Waqf (Amendment) Bill and the Mussalman Wakf (Repeal) Bill by both Houses of Parliament marks a watershed moment in our collective quest for socio-economic justice, transparency and inclusive growth. This will particularly help those who have long remained on…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
“गरीब पसमांदा मुसलमानों के हितों को नुकसान पहुंचता था”
उन्होंने कहा, “दशकों से वक्फ व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव था. इससे खास तौर पर मुस्लिम महिलाओं, गरीब मुसलमानों, पसमांदा मुसलमानों के हितों को नुकसान पहुंचता था. संसद द्वारा पारित कानून पारदर्शिता को बढ़ाएंगे और लोगों के अधिकारों की रक्षा भी करेंगे.
For decades, the Waqf system was synonymous with lack of transparency and accountability. This especially harmed the interests of Muslim women, poor Muslims, Pasmanda Muslims. The legislations passed by Parliament will boost transparency and also safeguard people’s rights.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
“नागरिकों की गरिमा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध”
प्रधानमंत्री ने लिखा, “अब हम ऐसे युग में प्रवेश करेंगे जहां ढांचा अधिक आधुनिक और सामाजिक न्याय के प्रति संवेदनशील होगा. व्यापक रूप से, हम प्रत्येक नागरिक की गरिमा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसी तरह हम एक अधिक मजबूत, अधिक समावेशी और अधिक दयालु भारत का निर्माण भी कर सकते हैं.
उन्होंने अंत में लिखा, “संसदीय और समिति चर्चाओं में भाग लेने वाले सभी सांसदों का आभार, जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किए और इन कानूनों को मजबूत बनाने में योगदान दिया. संसदीय समिति को अपने बहुमूल्य सुझाव भेजने वाले अनगिनत लोगों का भी विशेष आभार. एक बार फिर, व्यापक बहस और संवाद के महत्व की पुष्टि हुई है.”
We will now enter an era where the framework will be more modern and sensitive to social justice. On a larger note, we remain committed to prioritising the dignity of every citizen. This is also how we build a stronger, more inclusive and more compassionate India.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2025
बता दें कि बुधवार को लोकसभा में वक्फ बिल पारित हुआ था, जिसमें वोटिंग के दौरान पक्ष में 288 वोट पड़े थे, जबकि विरोध में 232 मत डाले गए थे. इसके साथ ही गुरुवार को राज्यसभा में बिल पेश किया गया. जहां पर वोटिंग के दौरान पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट डाले गए.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


