लीगल

निवेशकों से करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार सत्य प्रकाश बागला पुलिस रिमांड पर

निवेशकों से करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार सत्य प्रकाश बागला को साकेत कोर्ट ने तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. जबकि पुलिस ने 10 दिन की रिमांड की मांग की थी. बागला को आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार किया है. बागला पर निवेशकों से करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी का आरोप है.

बागला पर निवेश करने के लिए बर्गलाने का आरोप

मामले की सुनवाई के दौरान आर्थिक अपराध शाखा ने कोर्ट को बताया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. यह मामला तब सामने आया जब एक बुजुर्ग दंपति ने ईओडब्ल्यू में शिकायत कर बागला पर ECL कंपनी में निवेश करने के लिए बर्गलाने का आरोप लगाया था. बागला पर बीएमडब्ल्यू सहित कई महंगी गाड़ियां है.

सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि बागला को बॉम्बे ले जाना है ताकि बेंटली कार के असली मालिक का पता लगाया जा सके. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि आरोपी बागला ने जानबूझकर महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाया है, जांच में सहयोग नहीं कर रहा है.

फंड की संभावित हेराफेरी की आशंका

अदालत ने यह भी कहा कि बागला और उसकी संबद्ध कंपनी M/s Luxus Retail Pvt. Ltd. के नाम पर हुई धोखाधड़ी और बेंटली कार के असली मालिक का पता लगाने के लिए बॉम्बे में पूछताछ जरूरी है. नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस आर. के. गौबा की रिपोर्ट ने ECL में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया था. रिपोर्ट में संदिग्ध लग्जरी कार सौदे और फंड की संभावित हेराफेरी की आशंका व्यक्त किया गया था.

ज्यादा पेमेंट देकर खरीदा बेंटली बेंटेगा

वर्ष 2024 में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरबीआई को ECL के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था. 31 मई 2024 को NCLAT ने अल्पसंख्यक शेयरधारकों कांता अग्रवाल और अन्य की याचिका पर जस्टिस गौबा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. बेंटली, बीएमडब्ल्यू और कागजी एसेट जस्टिस गौबा की जांच में चौकाने वाले तथ्य सामने आए. ECL ने अपनी ही संबद्ध कंपनी Luxus Retail से सेकेंड हैंड बेंटली बेंटेगा 9.09 करोड़ में खरीदा, जबकि उसकी कीमत सिर्फ 6.53 करोड़ थी. यानी करीब 2.03 करोड़ रुपए ज्यादा पेमेंट किया गया.

ये भी पढें: I-PAC ED Raid: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट पिटीशन

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

12 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

29 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

32 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

44 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

48 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago