Justice Surya Kant’s Remarks: सुप्रीम कोर्ट ने एक कथित साइबर अपराधी की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने अहम टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि साइबर ठग समाज पर बोझ और परजीवी की तरह है, जो लोगों की मेहनत की कमाई को हड़प लेते है. इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है.
सीजेआई ने कहा कि समाज के हित में ऐसे लोगों को जेल में ही रहना चाहिए. क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों को आर्थिक नुकसान पहुचाते है. सीजेआई ने कहा कि ऐसे अपराधी निवेश के नाम पर लोगों को ठगते है और अलग-अलग राज्यों के लोगों को निशाना बनाते है.
उन्होंने कहा कि तुम लोग किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रहते. तमिलनाडु में किसी से धोखाधडी करते हो ओर फिर वहां से जम्मू चले जाते हो. समाज का हित इसी में है कि तुम लोग जेल के अंदर ही रहें. कोर्ट ने कहा इस तरह के अपराध पूरे देश में फैले होते है. मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने आरोपी को फटकार लगाते हुए कहा कि तुम लोग परजीवी हो, जो निवेशकों से करोड़ों रुपए ठगते हो.
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि साइबर अपराधियों से हमें बहुत सख्त होना ही पड़ेगा. सीजेआई ने साइबर अपराध के दायरे पर भी चिंता व्यक्त की है. इससे पहले सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान इसी तरह की टिप्पणी की थी. उन्होंने कथित बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी थी.
इसके बाद उनके बयान को लेकर देशभर में खूब बवाल हुआ. यहां तक कि उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नाम से एक नई ऑनलाइन राजनीतिक पार्टी भी उभरकर सामने आ गई.
सीजेआई ने मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई के जरिए सक्रियता की ओर मुड़ रहे बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी हैशटैग तेजी से वायरल हो गया. बाद में सीजेआई ने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणियां उन लोगो पर लक्षित थी, जो फर्जी डिग्रियों के साथ पेशे में शामिल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें:हिंदू धर्म में कौन-कौन से हैं 16 संस्कार? जानिए इंसान के खुशहाल जीवन से क्या है इनका कनेक्शन
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Cabinet MSP Hike: पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों को बड़ी सौगात मिली…
Flydubai Flight FZ1073 Emergency: बुधवार को दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई…
INDIA Bloc Meeting Highlights: बुधवार को दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक हुई. मल्लिकार्जुन…
India Vs West Indies ODI: जॉन कैंपबेल, कप्तान शाई होप और आमिर जंगू की शतकीय…
FIRST SPRING CENSUS OF INDIA: मोदी सरकार ने देश में पहली बार प्राकृतिक झरनों (Springs)…
Israel Plane Hijack: इजराइल के विमान हाईजैक की खबर में अब एक चौंकाने वाला मोड़…