सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने सीजेआई सूर्यकांत की कोर्ट में पेश होकर रजिस्ट्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. वकील ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उन्हें रजिस्ट्री में परेशान करने का आरोप लगाया है और उनके मामलों से जुड़े काम में लगातार देरी हो रही है.
वकील ने सीजेआई से कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होने लगा है कि उनके जैसे गरीब वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट में कोई जगह नहीं है. उनका आरोप था कि वकीलों को एक खिड़की से दूसरी खिड़की तक दौड़ाया जाता है और रजिस्ट्री में एक तरह का फाइल जमा करो और भागो यानी फाइल एंड रन कल्चर चल रहा है. वकील ने इससे पहले भी सीजेआई से शिकायत कर चुका है.
वकील ने कहा कि वह इससे पहले भी 25 मई को सीजेआई सूर्यकांत के सामने यह मुद्दा उठा चुके हैं. उस समय सीजेआई ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह खुद इस मामले पर ध्यान देंगे. वकील ने कहा आपने मुझे भरोसा दिलाया था कि आप खुद इस पर ध्यान देंगे, लेकिन आज तक लगभग सभी मामलों में मुझे परेशान किया जा रहा है. इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि वह आज के लिए कोई वादा नहीं कर सकते, लेकिन कम से कम उन्हें इस संबंध में लिखकर शिकायत करनी चाहिए थी.
इसपर वकील ने कहा कि उन्होंने लिखित शिकायतें की हैं और उनके पास सभी चिट्ठियां मौजूद हैं. उन्होंने सेक्रेटरी जनरल और सुप्रीम कोर्ट को ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायतें भेजी हैं और उनके पास इनकी हार्ड कॉपी भी है. वकील ने भावुक होते ही कहा कि वह वास्तव में बहुत परेशान हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुझ जैसे गरीब वकीलों के लिए भारत के सुप्रीम कोर्ट में कोई जगह नहीं है. मेरे पास साधन नहीं है. मुझे कोर्ट तक पहुचने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने नहीं दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पीएससी की हरी झंडी के बाद योग्यता की दोबारा जांच नहीं कर सकती सरकार- सुप्रीम कोर्ट
-भारत एक्सप्रेस
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…