लीगल

असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा द्वारा मियां और पॉइंट ब्लैक वीडियो पर की गई टिप्पणियों के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है.कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा है. साथ ही सीजेआई सूर्यकांत ने हाई कोर्ट से मामले में तेजी से सुनवाई करने को कहा है.

सुनावाई में कोर्ट ने उठाए सवाल

दायर याचिका में सीएम के खिलाफ FIR दर्ज करने और SIT जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने पूछा कि आप हाई कोर्ट क्यों नहीं गए. याचिककर्ताओ की ओर से पेश वरिष्ठ वकील ने कहा कि मुख्यमंत्री का पांच बयान हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव डालते हैं. यह मामला अनुच्छेद 32 के तहत बिल्कुल सही है.

सीजेआई ने कहा कि वकीलों को सुप्रीम कोर्ट में सूट करता है तो यहां आते हैं. हाई कोर्ट जाइये, उनको नजरअंदाज मत कीजिए. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने दिया है.

मामला पैन इंडिया पर प्रभाव डालेगा

सुनवाई के दौरान सिंघवी ने कहा कि कोई एफआईआर नहीं हुई है, कोई कदम नहीं उठाया गया है. आप असम के अलावे किसी और हाई कोर्ट में भेज दीजिए. इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यह तो बहुत गलत है कि आप असम हाई कोर्ट में नहीं जाना चाहते है. सीजेआई ने कहा कि हाई कोर्ट से इतर यह मामला पैन इंडिया प्रभाव डालेगा. बहुत सी याचिकाओं की बाढ़ आ जाएगी. अनुच्छेद 226 में हाई कोर्ट सभी मांगों पर निर्देश देने में सक्षम है. हम यहां सुनवाई को तैयार नहीं है.

सीजेआई ने कहा हाई कोर्ट के पास अधिक शक्ति है. सिंघवी ने जब अंबेडकर का हवाला दिया तो इसपर सीजेआई ने कहा कि यहां पर क्या हम संविधान सभा को पहले डिस्कस करें. सिंघवी ने कहा कि यह कई राज्यों में दिए गए बयानों का मामला है. असम, झारखंड  अन्य राज्यों में बयान दिए गए.

फ्लड जिहाद’ वाली टिप्पणी का जिक्र

सीजेआई ने आगे कहा कि हम सिर्फ हाई कोर्ट से गुजारिश कर सकते है कि महत्वपूर्ण मामला है और वो योग्यता के मुताबिक सुनवाई करें. याचिका में कहा गया था कि असम के मुख्यमंत्री ने पहले भी इसी तरह की टिप्पणियां की है. इस संबंध में फ्लड जिहाद वाली टिप्पणियां की हैं. इस संबंध में फ्लड जिहाद’ वाली टिप्पणी का जिक्र किया गया है.

याचिकाकर्ता का कहना था कि उन्होंने ऐसे बयान दिए हैं कि एक खास धार्मिक समुदाय के लोगों को वोटर लिस्ट से हटा देना चाहिए. कांग्रेस ने 8 फरवरी 2026 को दावा किया था कि असम बीजेपी X हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें हिमंत बिस्वा सरमा मुसलमानों को गोली मारते दिख रहे हैं. कांग्रेस ने कहा था कि ये वीडियो अल्पसख्यको की टार्गेर्टेड पॉइंट ब्लैंक हत्या को बढ़ावा देने जैसा है. कांग्रेस का दावा था कि वीडियो को डिलीट कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, बोले- ट्रायल का करेंगे सामना

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

47 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago