Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, बोले- ट्रायल का करेंगे सामना

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत पूरे परिवार ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में अपना पक्ष रखा. स्पेशल जज विशाल गोगने के सामने यादव परिवार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने का एलान किया है.

Land for Job Scam Rouse Avenue Court
Edited by Vaibhav Gupta

Land for Job मामले में कथित आरोपी और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी सहित अन्य ने आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. स्पेशल जज डॉक्टर विशाल गोगने ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी सहित अन्य से पूछा कि क्या आप लगे आरोपों को स्वीकार करते है.

कानूनी लड़ाई के लिए तैयार: राबड़ी देवी

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आरोप स्वीकार नहीं है, वो आरोपों का सामना करेंगे. इसके बाद कोर्ट ने राबड़ी देवी से पूछा कि आप आरोपों को स्वीकार करती है या आरोपों का सामना करेंगी. इसपर उन्होंने कहा कि वो कानूनी लड़ाई के लिए तैयार है और मुकदमों का सामना करेंगी.

वहीं कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को स्वास्थ्य आधार पर व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दिया है. सुनवाई के दौरान लालू और राबड़ी देवी की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि दोनों का स्वास्थ्य ठीक नही है, लिहाजा पेशी से छूट दी जाए. जिसके बाद कोर्ट ने पेशी से छूट दे दिया.

पेशी से मिली थी छूट

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पेशी से छूट देते हुए अपने आदेश में कहा था कि लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव को 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच कभी भी पेश हो सकते है. जिसके बाद लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और अन्य पेश हुए.

वहीं, इस मामले में अन्य आरोपी मीसा भारती, तेजस्वी यादव और हेमा यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वो ट्रायल का सामना करेंगी. 9 मार्च से इस मामले में दिन प्रतिदिन सुनवाई होगी.

यादव परिवार के खिलाफ आरोप तय

पिछली सुनवाई में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय कर दिया था.

वहीं, कोर्ट ने 98 आरोपियों में 52 आरोपियों को आरोप मुक्त कर दिया था. स्पेशल जज विशाल गोगने ने अपने फैसले में कहा था कि लालू का परिवार एक सिंडिकेट की तरह काम किया.

बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा था कि इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, कुछ सेलडीड को छोड़कर, जमीन खरीद के लिए ज्यादातर पैसों का लेनदेन कैश में हुआ. सीबीआई ने मामले में आईपीसी की धारा 120 बी, धारा 420, 468,467, 471 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 की धारा 11, 12, 13, 8,9 के तहत चार्जशीट दाखिल किया था.

पिछली सुनवाई में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर से पेश वकील ने दलील देते हुए कहा था कि उन्होंने जमीन खरीदा था, जिसके बदले पैसे दिए थे. उनके वकील ने यह भी कहा था कि पैसे लेकर जमीन खरीदना कोई अपराध नही है. उन्होंने कहा था कि किसी भी आरोपी को कोई फायदा नही पहुचाया गया. इन लेन देन का आपस में कोई संबंध नहीं है.

CBI पर लगे आरोपों की जांच

राबड़ी देवी के वकील ने कोर्ट से यह भी कहा था कि CBI को लगे आरोपों की जांच करना होगा, और यह साबित करना होगा कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है. आरोप है कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित इंडियन रेलवे के वेस्ट सेंट्रल जोन में ग्रुप डी कैटेगरी में भर्तियां लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते 2004 से 2009 के बीच की गई. इसके बदले में भर्ती होने वाले लोगों ने राजद प्रमुख के परिवार के सदस्यों या सहयोगियों के नाम पर जमीन के टुकड़े तोहफे में दिए या हस्तांतरित किए.

बता दें कि सीबीआई का आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव के रेलमंत्री रहने के दौरान सेंट्रल रेलवे में ग्रुप-डी के पदों पर नियुक्तियों के बदले में लालू और उनके परिवार को सस्ते दामों में जमीन ली थी. एजेंसी ने इस मामले में 103 लोगों को आरोपी बनाया है. जिनमे से 5 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट मामले में उम्रकैद की सजा काट अबु सलेम को राहत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital