लीगल

देश की सभी इमारतों को भूकंप रोधी बनाने की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा- ‘तो क्या हम सबको चांद पर भेज दें?’

देश के सभी इमारतों को भूकंप रोधी बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मीडिया रिपोर्ट के आधार पर दायर याचिका पर सुनवाई करने के इच्छुक नही है. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ मामले में सुनवाई कर रही थी. यह याचिका अजय कुमार जैन नामक व्यक्ति की ओर से दाखिल की गई.

जस्टिस संदीप मेहता ने टिप्पणी करते हुए याचिकाकर्ता से पूछा कि तो हमें सभी को चांद पर भेज देना चाहिए या कही और? जैन की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि भारत की 75 प्रतिशत आबादी उच्च भूकंपीय क्षेत्र में है और अधिकारियों को भूकंप से होने वाले नुकसान को कम करने के निर्देश देने की मांग की गई थी.

सुरक्षित भवनों की जरूरत पर बहस

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दलील देते हुए कहा कि जापान में हाल ही में आए रिक्टर स्केल 7 के भूकंप आया लेकिन विशेष किस्म के भवन निर्माण के चलते उतना नुकसान नही हुआ. इसलिए भारत में भी इस तरह के विशेष किस्म के मकान बनाने पर विचार किया जाना चाहिए. इसपर जस्टिस विक्रमनाथ ने कहा कि अगर जापान जैसे ज्वालामुखी भारत में आए, तो हम दोनों देशों की तुलना कर सकते है.

याचिकाकर्ता ने दावा किया गया पहले दिल्ली उच्च भूकंपीय जोन माना जाता था, लेकिन हालही में आए रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के.लगभग 75 फीसदी आबादी इसके अंतर्गत आती है. हिमालय में इस तरह के बड़े भूकंप का खतरा बना हुआ है, जिसके कई कारण है, जैसे धनी आबादी, कमजोर बुनियादी ढांचे और भूस्खलन-हिमस्खलन. इतिहास और भूवैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बड़े भूकंप आ चुके हैं, जिनमें बहुत अधिक जान-माल का नुकसान हुआ था.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश निर्वासित गर्भवती महिला को मानवीय आधार पर भारत लाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

7 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

1 hour ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

2 hours ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 hours ago