लीगल

‘मास्टर प्लान की अनदेखी पड़ी भारी’; लखनऊ अग्निकांड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, एलडीए उपाध्यक्ष तलब

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को अवमानना का नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने प्रथमेश को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है. इस भयानक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी.

मामले की सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी ने कोर्ट को बताया कि जिस इमारत में आग लगी थी, उसे गिराने का आदेश 10 मई 2016 को दिया गया था, लेकिन 5 जुलाई 2016 को उसी प्राधिकरण ने तकनीकी आधार पर अपना आदेश वापस ले लिया था. इसके बाद सालों तक कोई कार्रवाई नही की गई. जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है.

अधिकारियों की लापरवाही पर मांगा जवाब

कोर्ट ने निर्देश दिया कि घटना के बाद तैयार की गई एसआईटी रिपोर्ट अगली सुनवाई में सील बंद लिफाफे में कोर्ट के समक्ष पेश करने को कहा है. अदालत ने कहा कि यह मामला केवल एक हादसा नहीं, बल्कि नियमों के पालन में गंभीर लापरवाही और अधिकारियों की जवाबदेही से जुड़ा है. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मास्टर प्लान और भूमि उपयोग के नियमों का खुला उल्लंघन होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई. कोर्ट ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में अवमानना की कार्यवाही शुरू करना जरूरी हो गया है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट देशभर में आवासीय भवनों के व्यवसायिक उपयोग और भवन नियमों के उल्लंघन पर निगरानी कर रहा है. 25 मार्च 2026 को अदालत ने इस मामले का दायरा बढ़ाते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पक्षकार बनाया था, ताकि शहरी नियोजन, भवन सुरक्षा और मास्टर प्लान के पालन को लेकर पूरे देश मे जवाबदेही तय किया जा सके.

ये भी पढ़ें: सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में आरोपी सुशील कुमार को लगा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago