Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Building Safety

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई को अपने पास ट्रांसफर नहीं करेगा.

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए भवन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं और हादसे में घायल छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना है.

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में एमिकस क्यूरी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट 10 सितंबर को सुनवाई करेगा. सुनवाई के दौरान जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने बिल्डिंग बायलॉज के बड़े पैमाने पर उल्लंघन पर गंभीर चिंता जताई.

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट को गिराने पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है. अब दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अपार्टमेंट गिराने के आदेश पर कार्रवाई कर सकता है.