लीगल

सीजेआई बी आर गवई ने दिल्ली में सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के सुझाव को किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बड़ा आदेश दिया है. सीजेआई बी आर गवई ने दिल्ली में सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के सुझाव को खारिज कर दिया है. सीजेआई बी आर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ के यह आदेश दिया है.

सीजेआई ने केंद्र सरकार सभी हितधारकों को बुलाकर समाधान निकालने को कहा हैं. कोर्ट ने कहा कि अल्पकालिक कार्रवाई से समस्या हल नही होगी. सिर्फ एक पक्ष नहीं, मजदूरों को भी देखना होगा. हमें व्यापक दीर्घकालिक समाधान चाहिए. कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि ऐसा आदेश लोगों के जनजीवन पर व्यापक प्रभाव डालेगा और लाखों लोगों की आजीविका को खतरे में डाल देगा.

दिल्ली प्रदूषण पर कोर्ट ने उठाया गंभीर सवाल

मामले की सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने पराली का मुद्दा उठाया. इसपर कोर्ट ने कहा कि जब एमिकस क्यूरी कहते हैं कि प्रदूषण सबसे ज्यादा है, लेकिन पराली जलाने में कमी आई हैं, तो क्या इसके और कारण हो सकता है? पराली की घटनाएं कम हुई है तो प्रदूषण क्यों बढ़ रहा है? कोर्ट 19 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. कोर्ट ने हलफनामा मांगा कि क्या दिल्ली में प्रदूषण पर निगरानी के लिए इस्तेमाल हो रहे उपकरण इसके लिए सक्षम हैं. कोर्ट ने वायु प्रदूषण सूचकांक वाले उपकरणों की गुणवत्ता के बारे में भी हलफनामा मांगा है.

वही मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील गोपाल शंकर नारायण ने कहा कि हालही में हुए आतंकवादी घटना का उदाहरण दिया, जिसमें 13 लोगो की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि यहां लाखों लोग प्रदूषण से मर रहे हैं. फेफड़ों के कैंसर में चिंताजनक इजाफा हुआ है. दिल्ली में 10 में से 3 मौतें वायु प्रदूषण के कारण होती हैं.

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर 21 नवंबर को करेगा सुनवाई

भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

28 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

31 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

46 minutes ago